Aalu Ke Chilke Ki Tikki : अक्सर हम आलू की सब्जी या भुजिया बनाते समय उसके छिलके फेंक देते हैं।
कुछ लोग इसे चिप्स में बदल लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों को हेल्दी और स्वादिष्ट टिक्की में भी बदला जा सकता है?
यह टिक्की सिर्फ 35 मिनट में तैयार हो जाती है और खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि बच्चे और बड़े दोनों इसे चटखारे लेकर खाएंगे।
आलू के छिलके का सही इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपका खाना स्वादिष्ट बनता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी है।
इसमें फाइबर, विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह बच्चों के लिए भी हेल्दी स्नैक का शानदार विकल्प बन जाता है।
सामग्री
- आलू के छिलके – 2 कप (धोकर साफ किए हुए)
- उबला हुआ आलू – 2
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- तेल – टिक्की तलने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू के छिलके और उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें।
इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
मिश्रण को छोटी-छोटी टिक्की के आकार में तैयार करें।
नॉन-स्टिक तवा या फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें और टिक्की को सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
गरमा-गरम टिक्की को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।







