---Advertisement---

Kolhapur Murder Case : पैसों के झगड़े ने ली जान! पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

---Advertisement---

Kolhapur Murder Case : कोल्हापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी का पहले गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी। इस वारदात के पीछे की वजह थी पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर चल रहा तनाव। यह खौफनाक घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे आप्टेनगर इलाके में हुई।

खुद पुलिस को बुलाया हत्यारे ने

आरोपी का नाम पराशराम पांडुरंग पाटिल (44 साल) है, जिसने अपनी 42 साल की पत्नी अस्मिता की हत्या की। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड के बाद पराशराम ने खुद 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की जान ले ली है। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

आर्थिक तंगी ने बनाया हत्यारा

पुलिस जांच में सामने आया कि पराशराम मूल रूप से राधानगरी तालुका के सावरदे पाटन गांव का रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से कोल्हापुर में किराए के मकान में अपनी पत्नी, दो बेटों और बुजुर्ग पिता के साथ रह रहा था। पराशराम एक फैब्रिकेशन कंपनी में काम करता था। उसका बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। करीब पांच साल पहले आर्थिक तंगी की वजह से परिवार को अपना घर बेचना पड़ा था, जिसके बाद से वे किराए के मकान में रह रहे थे।

झगड़ा बढ़ा, खून की नौबत आई

मंगलवार की रात पराशराम और अस्मिता के बीच पैसों को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। उस वक्त उनके दोनों बेटे घर पर नहीं थे, और पराशराम का बुजुर्ग पिता दूसरे कमरे में सो रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पराशराम ने पहले अस्मिता का गला दबाया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसने कमरे में रखे चाकू से उसका गला रेत दिया।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

हत्या के बाद पराशराम ने खुद पुलिस को फोन किया और वारदात की जानकारी दी। कॉल मिलते ही कांस्टेबल रोहन वाकरेकर मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अस्मिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपीआर अस्पताल भेजा गया।

बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार के दोस्तों और रिश्तेदारों ने मिलकर बच्चों की मदद की और पंचगंगा श्मशान घाट पर अस्मिता का अंतिम संस्कार करवाया। करवीर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किशोर शिंदे ने बताया कि पाटिल परिवार ने पहले अपना घर बेच दिया था। इसके बाद उधार और बच्चों के नाम पर एक फाइनेंस कंपनी से एक-एक लाख रुपये का लोन लिया था। इन्हीं पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment