Hara Moong Daal Vastu : हमारे घरों में तांबे के बर्तन सिर्फ पूजा-पाठ या खास अवसरों पर ही नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी रखना और उसे पीना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी ग्रह-नक्षत्र की स्थिति सुधारने में भी मददगार होता है।
ज्योतिष शास्त्र में तांबे को अत्यंत शुभ माना गया है और इसका संबंध सीधे सूर्य और बुध ग्रह से जुड़ा होता है।
तांबे के बर्तन में पानी रखने का महत्व
रात में तांबे के लोटे या गिलास में पानी भरकर रखना और सुबह इसका सेवन करना स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए लाभकारी है। साथ ही, ज्योतिष के अनुसार यह उपाय सूर्य ग्रह को मजबूत करता है।
जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें आत्मविश्वास की कमी, काम में बाधा और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोज सुबह तांबे के बर्तन का पानी पीना धीरे-धीरे इन समस्याओं को कम करता है।
हरी मूंग और तांबे का लोटा
अपनी किस्मत और ग्रहों की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए तांबे के लोटे में थोड़ी हरी मूंग की दाल डालकर उसे घर की पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना बहुत शुभ माना जाता है।
साथ ही, ढक्कन भी तांबे का होना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सूर्य-बुध ग्रह मजबूत होते हैं। खासकर जिन लोगों के काम बार-बार बिगड़ते हैं या घर में अनचाही परेशानियाँ रहती हैं, उन्हें यह उपाय जरूर अपनाना चाहिए।
क्यों है ये उपाय खास
हरी मूंग शांति और संतुलन का प्रतीक है, वहीं तांबा नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर उसे सकारात्मक रूप में बदल देता है। जब दोनों का मेल होता है, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
यह उपाय करने से मानसिक शांति मिलती है, गुस्सा कम होता है, निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है।
तांबे का लोटा कौन सी दिशा में रखें
यह उपाय करते समय ध्यान रखें कि तांबे का लोटा हमेशा पूर्व दिशा में रखा जाए। ज्योतिष में पूर्व दिशा को अत्यंत शुभ माना गया है और इसे सूर्य की दिशा भी कहा जाता है।
यही कारण है कि इस दिशा में लोटा रखने से इसका असर जल्दी दिखता है।
किन लोगों को करना चाहिए यह उपाय
जिनकी कुंडली में सूर्य या बुध कमजोर हो।
जिन्हें आत्मविश्वास की कमी महसूस होती हो।
जिनके काम पूरे होने में बार-बार बाधाएँ आती हों।
जिनके घर में तनाव या मनमुटाव अधिक रहता हो।









