Nissan C-SUV : कार लवर्स के लिए अच्छी खबर! Nissan अपनी मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग C-SUV को 7 अक्टूबर को पहली बार शोकेस करने जा रही है। ये Nissan C-SUV कंपनी का 2026 में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा प्रोडक्ट माना जा रहा है। कंपनी ने इसके कुछ टीजर्स जारी किए हैं, जो फैंस को एक्साइटेड कर रहे हैं। वहीं, Nissan C-SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है।
तस्वीरों से साफ झलक रहा है कि इसका लुक Renault Duster से बिल्कुल अलग होगा। हालांकि, इसका साइज, पावरट्रेन और प्लेटफॉर्म वैसा ही रहेगा जैसा Renault Duster का। सबसे जबरदस्त फीचर ये है कि टॉप वैरिएंट में डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप मिलेगा, जो Nissan C-SUV को मॉडर्न और प्रीमियम फील देगा। ये देखकर लग रहा है कि Nissan C-SUV मार्केट में तहलका मचा देगी!
इन कारों को देगी टक्कर
Nissan C-SUV में वही इंजन ऑप्शंस मिलेंगे जो नेक्स्ट-जेन Renault Duster में देखने को मिलेंगे। यानी पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड दोनों वैरिएंट्स उपलब्ध होंगे। ये Nissan की पिछले एक साल से ज्यादा समय बाद होने वाली सबसे बड़ी SUV लॉन्च होगी।
कंपनी इस Nissan C-SUV के जरिए सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Victoria जैसे बेस्टसेलर्स को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। Hyundai Creta और Kia Seltos की सेल्स को देखते हुए Nissan C-SUV का ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
क्या है कंपनी की प्लानिंग
Nissan का ये प्रोडक्ट भारतीय मार्केट में कंपनी की नई स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा है। कंपनी पहले से ही Magnite और X-Trail बेच रही है। इसके बाद 7-सीटर सब-कॉम्पैक्ट MPV और 2027 तक एक इलेक्ट्रिक कार भी लाने की तैयारी है।
ऐसे में साफ है कि Nissan आने वाले समय में भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह सीरियस है। अब फैंस की नजरें Nissan C-SUV पर टिकी हैं कि क्या ये Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी कारों के बीच अपनी जगह बना पाएगी या नहीं।









