Honda CBR1000RR-R Fireblade SP : हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स के दीवानों के लिए धमाकेदार खबर है! होंडा ने भारत में अपनी धांसू सुपरबाइक CBR1000RR-R Fireblade SP की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 28.99 लाख रुपये तय की है। बता दें कि होंडा इसे अपने प्रीमियम बिगविंग डीलरशिप्स के जरिए बेच रही है।
एचटी ऑटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, इंदौर और कोच्चि जैसे शहरों में CBR1000RR-R Fireblade SP की पहली डिलीवरी हो चुकी है। कहीं इसे फ्लैटबेड ट्रक पर तो कहीं स्टील पिंजरे में स्पेशल अंदाज में ग्राहकों के हाथों सौंपा गया। ये सीन देखकर तो बाइक लवर्स का दिल खुशी से झूम उठा!
दमदार इंजन से मिलेगी रॉकेट जैसी स्पीड
अब बात करें CBR1000RR-R Fireblade SP के पावरट्रेन की, तो ये बाइक 999cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-4 इंजन से लैस है। ये इंजन 14,500 आरपीएम पर 217.5 बीएचपी की ताकत और 12,500 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क देता है। ऊपर से 6-स्पीड गियरबॉक्स को बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसी हाई-टेक चीजों से जोड़ा गया है। इससे राइडिंग का मजा दोगुना हो जाता है – स्मूथ, फास्ट और बिल्कुल एडवांस्ड! CBR1000RR-R Fireblade SP के इस इंजन की वजह से ट्रैक पर तोड़ने के लिए तैयार रहिए।
फीचर्स इतने कमाल के कि हो जाएंगे फैन
CBR1000RR-R Fireblade SP में फीचर्स की भरमार है, जो इसे सुपरबाइक किंग बनाते हैं। इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), व्हीली कंट्रोल, कई पावर मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, ट्रिपल ABS और ओहलिंस का इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन मिलता है। फेयरिंग पर विंग्लेट्स, एरोडायनामिक डिजाइन, टाइटेनियम एग्जॉस्ट और हल्का अल्युमिनियम फ्रेम इसे और भी कूल लुक देते हैं।
कुल मिलाकर, CBR1000RR-R Fireblade SP उन राइडर्स के लिए बेस्ट चॉइस है, जो परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का धमाकेदार मिक्स ढूंढ रहे हैं। अगर आप भी CBR1000RR-R Fireblade SP का इंतजार कर रहे थे, तो अब टाइम है बुक करने का!









