Honor Magic 8 Pro : चीन में स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने को तैयार हैं Honor के दो नए धांसू फोन। खबर है कि Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro स्मार्टफोन 15 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं। दोनों Honor Magic 8 मॉडल्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का दम होगा, जो परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
एक ताजा लीक से पता चला है कि Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro के कैमरों में काफी समानताएं होंगी, लेकिन डिस्प्ले, बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड में ये एक-दूसरे से अलग दिखेंगे। लॉन्च से पहले Honor Magic 8 सीरीज के कई जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं। आइए, जानते हैं इन अपकमिंग Honor Magic 8 फोन्स में क्या-क्या खास मिलेगा…
Honor Magic 8 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक के मुताबिक)
Honor Magic 8 के बेस वर्जन में 6.58-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। बैटरी की बात करें तो 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा, लेकिन Honor Magic 8 Pro की तरह इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलेगी।
कैमरा सेटअप में Honor Magic 8 रियर पर 50-मेगापिक्सेल का मेन लेंस, 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 200-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक रेड मेपल कैमरा सेंसर होगा। ये रेड मेपल सेंसर रंगों को अलग-अलग लाइटिंग में सुपर एक्यूरेट कैप्चर करने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।
सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 50-मेगापिक्सेल का कैमरा होगा। कलर ऑप्शन्स में ब्लैक, व्हाइट, लाइट ब्लू और गोल्ड शामिल हैं, जो Honor Magic 8 को स्टाइलिश लुक देंगे।
Honor Magic 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (लीक के मुताबिक)
अगर आप प्रीमियम फील चाहते हैं, तो Honor Magic 8 Pro बेस्ट चॉइस साबित होगा। इसमें 6.71-इंच का माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ जो वीडियो और गेमिंग को सुपर स्मूथ बनाएगा। बैटरी 7200mAh की होगी, जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी – मतलब फुल चार्ज बस पल भर में!
रियर कैमरा सेटअप Honor Magic 8 Pro में भी वैसा ही धांसू है – 50-मेगापिक्सेल मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड, 200-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो और रेड मेपल कलर सेंसर। फ्रंट कैमरा 50-मेगापिक्सेल का ही रहेगा। वजन करीब 222 ग्राम का होगा, जो हल्का और कंफर्टेबल फील देगा। कलर्स में ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कन्फर्म हैं, गोल्ड का ऑप्शन अभी पक्का नहीं। Honor Magic 8 Pro से फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस का मजा दोगुना हो जाएगा।
ऑनर नया टैबलेट भी लॉन्च कर सकता है
Honor Magic 8 सीरीज के साथ ब्रांड एक धांसू टैबलेट भी ला सकता है। Honor MagicPad 3 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 13.3-इंच का 3.2K रिजॉल्यूशन LCD डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ और 12,450mAh की मॉन्स्टर बैटरी मिलेगी। ये फ्लैगशिप टैबलेट वर्क और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए परफेक्ट रहेगा।









