Vivo V60e India Launch : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने हमेशा अपनी नई तकनीक और आकर्षक डिज़ाइन के साथ यूज़र्स को खुश किया है।
अब कंपनी V सीरीज़ में नया Vivo V60e लेकर आ रही है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च 7 अक्टूबर 2025 को होने वाला है।
लॉन्च से पहले ही इस फोन की कुछ अहम झलकियां सामने आ गई हैं, जो टेक प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा रही हैं।
कीमत और वेरिएंट
हालांकि कंपनी ने अभी तक Vivo V60e की ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार बेस वेरिएंट लगभग 35,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है।
फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। इसकी बिक्री Vivo ई-स्टोर और Flipkart पर उपलब्ध होगी। इस कीमत से यह फोन सीधे OnePlus और Samsung जैसी कंपनियों के मॉडल को चुनौती देगा।
200MP प्राइमरी कैमरा और प्रोफेशनल फोटो क्वालिटी
Vivo V60e का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200MP प्राइमरी कैमरा है। यह OIS सपोर्ट और 30x सुपर जूम फीचर के साथ आता है।
इसके अलावा 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा ग्रुप फोटो और वाइड-एंगल शॉट्स को और बेहतर बनाता है।
फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Eye AF सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके जरिए आप प्रोफेशनल लेवल की फोटो और वीडियो ले सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फोन होगा जिसमें AI फेस्टिवल पोर्ट्रेट मोड मिलेगा।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
आज के समय में स्मार्टफोन की बैटरी बेहद महत्वपूर्ण होती है। Vivo V60e में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा फोन को IP68/IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
प्रीमियम डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.77-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। लेटेस्ट Android 15-बेस्ड FunTouch OS 15 इसे यूज़र-फ्रेंडली बनाता है।
डिज़ाइन की बात करें तो फोन प्रिमियम ग्लास फिनिश में उपलब्ध होगा और दो रंग विकल्प – नोबल गोल्ड और एलीट पर्पल में पेश किया जाएगा।
रियर पैनल पर स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल है, जबकि फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। पतले बेज़ल्स और हल्के वजन के कारण इसे हाथ में पकड़ना बेहद आरामदायक है।
लॉन्च डेट और उपलब्धता
Vivo V60e का लॉन्च 7 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे वर्चुअल इवेंट के माध्यम से किया जाएगा।
लॉन्च के बाद यह फोन Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शुरुआती दिनों में ही ग्राहकों में इसे लेकर उत्साह देखा जा सकता है।









