---Advertisement---

Patanjali Foods : 200 दिनों में चमका पतंजलि फूड्स, 9000 करोड़ बढ़ी वैल्यूएशन

---Advertisement---

Patanjali Foods : स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) ने शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है। बीते करीब 200 दिनों में पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों ने रिकॉर्ड निचले स्तर से 16 फीसदी की शानदार उछाल मारी है। इस तेजी ने कंपनी की वैल्यूएशन में 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा कर दिया है।

कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी ने शेयरों को मजबूत सपोर्ट दिया है, जिसके चलते मौजूदा समय में शेयर 600 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर भी दिए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों ने इन 200 दिनों में कैसा जादू दिखाया है।

कितना ऊपर आए शेयर?

बीएसई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों ने शानदार रिकवरी की है। 28 फरवरी को कंपनी का शेयर 522.81 रुपये के साथ 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर था। लेकिन इसके बाद शेयरों ने जोरदार वापसी की और अब ये 16 फीसदी ऊपर पहुंच चुके हैं। यानी शेयर की कीमत में करीब 83 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

इस तेजी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। मार्केट के जानकारों का कहना है कि पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) का शेयर तेजी से ऊपर जा रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है।

9000 करोड़ की वैल्यूएशन में इजाफा

पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन में 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, 28 फरवरी को जब शेयर अपने सबसे निचले स्तर पर था, तब कंपनी का मार्केट कैप 56,872.74 करोड़ रुपये था।

लेकिन 18 सितंबर को शेयर ने दिन में 605.65 रुपये का हाई छुआ और कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 65,884.31 करोड़ रुपये हो गया। यानी मार्केट कैप में 9,011.57 करोड़ रुपये की शानदार उछाल देखने को मिली। हालांकि, मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 65,500 करोड़ रुपये से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा है।

फ्लैट लेवल पर शेयर का कारोबार

18 सितंबर, गुरुवार को पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयर फ्लैट लेवल पर कारोबार करते दिखे। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11:33 बजे शेयर 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 601.80 रुपये पर था।

शेयर ने सुबह 602.95 रुपये पर ओपन किया और दिन में 605.65 रुपये के हाई पर पहुंचा। एक दिन पहले शेयर 602.40 रुपये पर बंद हुआ था। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment