---Advertisement---

Maruti Ciaz हमेशा के लिए आउट ऑफ स्टॉक, फिर भी मिल रहा है 90,000 का फायदा

---Advertisement---

Maruti Ciaz : भारतीय बाजार में एक कार ऐसी है जो पिछले कुछ महीनों से खूब सुर्खियां बटोर रही है। वो है मारुति सियाज़। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में इसकी बिक्री जीरो यूनिट दिखा रही है, जबकि कई डीलर इस Ciaz पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। असल में, मारुति ने अप्रैल 2025 में इस Ciaz को हमेशा के लिए बंद कर दिया था।

लेकिन कुछ डीलरों के पास अभी भी इसकी कुछ यूनिट्स का स्टॉक बाकी है। कंपनी ने अपनी सितंबर वाली सेल्स रिपोर्ट में सियाज़ का कोई जिक्र ही नहीं किया। इससे साफ हो जाता है कि अब ये Ciaz पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है। वैसे, अगस्त की रिपोर्ट में भी यही हाल था। फिर भी, डीलरों की तरफ से इस Ciaz पर 90,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। बता दें, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये थी।

मारुति सियाज़ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज़ को नए सेफ्टी अपडेट्स दिए थे। कंपनी ने इसमें तीन नए डुअल टोन कलर ऑप्शंस जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर मिलेंगे। इन नए वैरिएंट्स को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया था।

सियाज़ के इन नए वैरिएंट्स के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इस Ciaz का मैनुअल वर्जन 20.65 km/l और ऑटोमैटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।

मारुति ने सियाज़ में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स पैक किए हैं। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को स्टैंडर्ड बना दिया है, यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेंगे। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी कहती है कि इस सेडान में पैसेंजर्स पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment