Skoda Kylaq : स्कोडा ऑटो इंडिया ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही को जबरदस्त अंदाज में खत्म किया है। कंपनी ने कुल 17,161 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की इसी तिमाही से दोगुनी से भी ज्यादा है। ब्रांड ने तो सितंबर महीने में अकेले 6,636 यूनिट्स बेच डाले, जो सितंबर 2024 से 101 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दिखाता है।
ये कमाल स्कोडा काइलक की अफॉर्डेबल कीमतों के साथ-साथ कुशाक, स्लाविया और कोडियाक मॉडल्स के लगातार सपोर्ट से हुआ है। स्कोडा काइलक ने तो बाजार में तहलका मचा रखा है, जबकि कुशाक और स्लाविया ने भी दमदार परफॉर्मेंस दिखाई। कोडियाक जैसी लग्जरी SUV ने भी ग्राहकों को खींचा।
स्कोडा काइलक की नई कीमतें GST 2.0 के बाद
स्कोडा काइलक ने दिसंबर 2024 में लॉन्च होते ही कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में स्कोडा का एंट्री पॉइंट साबित हो गया था। अब तक इसकी कुल बिक्री 34,500 यूनिट्स को पार कर चुकी है, जिसकी बदौलत 2025 के पहले नौ महीनों में ब्रांड को 53,355 यूनिट्स की कुल सेल्स मिली हैं। GST 2.0 के नए टैक्स स्लैब और फेस्टिव सीजन की रफ्तार ने तो आग में घी का काम किया। इससे 177 भारतीय शहरों में फैले स्कोडा के 315 आउटलेट्स पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। घरेलू बाजार में 25 साल पूरे होने पर इस साल स्कोडा काइलक, कुशाक और स्लाविया के स्पेशल एनिवर्सरी वर्जन भी लॉन्च हो चुके हैं।
GST 2.0 के अपडेट के बाद स्कोडा काइलक के वैरिएंट्स पर भारी कटौती हो गई है। क्लासिक MT वैरिएंट की पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 7.54 लाख रुपये हो गई है, यानी 70,349 रुपये की GST कटौती। सिग्नेचर MT पर पुरानी कीमत 9.85 लाख से घटकर 8.99 लाख रुपये, जो 85,100 रुपये का फायदा देती है।
सिग्नेचर AT वैरिएंट अब 9.99 लाख रुपये में मिलेगा, पहले 10.95 लाख था, मतलब 95,100 रुपये की कमी। सिग्नेचर+ MT की कीमत 11.30 लाख से 10.33 लाख रुपये हो गई, 96,357 रुपये की कटौती के साथ। सिग्नेचर+ AT पर 12.40 लाख से 11.34 लाख रुपये, यानी 1.05 लाख रुपये का अंतर। प्रेस्टीज MT अब 11.83 लाख रुपये में उपलब्ध है, पहले 12.94 लाख था, 1.10 लाख रुपये की छूट। आखिर में प्रेस्टीज AT वैरिएंट 12.79 लाख रुपये पर आ गया, पहले 13.99 लाख, जो 1.19 लाख रुपये की GST कटौती दिखाता है।
कोडियाक और कुशाक पर धांसू डिस्काउंट
GST 2.0 के रिवाइज्ड रूल्स के तहत कोडियाक की कीमत में 3.30 लाख रुपये की कटौती कर दी गई है। ऊपर से फेस्टिव डिस्काउंट और एक्सचेंज डील्स से 2.50 लाख रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल रहा है, यानी कुल 5.80 लाख रुपये का फायदा! कुशाक पर भी GST से 66,000 रुपये की कटौती हुई है, साथ ही 2.50 लाख रुपये के अतिरिक्त ऑफर्स।
इससे कुशाक पर कुल 3.16 लाख रुपये का डील पैकेज बन जाता है। स्कोडा काइलक पर तो बिना नवरात्रि स्पेशल स्कीम्स के ही 1.19 लाख रुपये की छूट मिल रही है। वहीं, स्लाविया सेडान अब 63,000 रुपये कीमत कट के साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डील्स मिलाकर 2.50 लाख रुपये के त्योहारी बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है।
स्कोडा इस महीने भारत में परफॉर्मेंस से भरपूर ऑक्टेविया RS लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो करीब 261 बीएचपी पावर देगा। इसे CBU रूट से इंपोर्ट किया जाएगा और शुरुआती बैच में सिर्फ 100 यूनिट्स ही आएंगी। बेहतर हैंडलिंग के लिए कई मैकेनिकल अपग्रेड्स भी जोड़े जाएंगे। स्कोडा काइलक, कुशाक, स्लाविया और कोडियाक की इस रेंज ने ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।









