---Advertisement---

Tata Harrier EV ने तोड़ा EV बिक्री का रिकॉर्ड, सितंबर में कर डाली 9,191 कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी

---Advertisement---

Tata Harrier EV : भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बाजार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है और इसमें टाटा मोटर्स का नाम उभरकर सामने आया है। सितंबर 2025 कंपनी के लिए अब तक का सबसे सफल महीना रहा, जब टाटा ने 9,191 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की।

यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 96% ज्यादा है। यह उपलब्धि उस समय आई है, जब MG मोटर अपने EV शिपमेंट में गिरावट का सामना कर रही हैं। सितंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने लगातार तीसरे महीने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

EV बिक्री में लगातार बढ़त

जुलाई 2025 में कंपनी ने 7,124 यूनिट की बिक्री की। वहीं, अगस्त 2025 में 8,540 यूनिट की बिक्री हुई। सितंबर 2025 में 9,191 यूनिट की बिक्री हुई। यानी हर महीने टाटा EV की डिमांड नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। अगस्त में जहां EVs ने टाटा की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री का 21% हिस्सा बनाया, वहीं सितंबर में भी यह आंकड़ा 15% से ऊपर रहा। टाटा Harrier EV की वजह से यह ग्रोथ और तेज हो गई है, जो बाजार में नया जलवा बिखेर रही है।

टाटा Harrier EV बना गेमचेंजर

टाटा की सफलता की सबसे बड़ी वजह Harrier EV का लॉन्च था, जिसकी कीमत 21.49 लाख से शुरू होती है। इसकी रेंज 627 किमी (ARAI प्रमाणित) है। इसमें मिलने वाला मोटर 390 bhp की पावर और 505 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। Harrier EV ने EV सेगमेंट को नया मोड़ दे दिया है, खासकर प्रीमियम SUV लवर्स के बीच। टाटा Harrier EV की डिलीवरी शुरू होते ही बिक्री में उछाल आ गया।

Harrier EV के खास फीचर्स

इसके खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल मोटर AWD, व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 14.5 इंच का Neo QLED टचस्क्रीन, JBL ब्लैक ऑडियो सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट) और लेवल 2 ADAS और सेल्फ पार्किंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। टाटा Harrier EV के एडवेंचर वैरिएंट की इतनी ज्यादा डिमांड है कि अगस्त से ही इस पर दो महीने का वेटिंग चल रहा है। ये फीचर्स Harrier EV को कॉम्पिटिटर्स से अलग बनाते हैं।

टाटा का EV पोर्टफोलियो 

टाटा मोटर्स ने EV सेगमेंट को हर बजट और सेगमेंट में कवर कर लिया है। इसका EV पोर्टफोलियो देखें तो Harrier EV प्रीमियम AWD SUV के रूप में चमक रही है, जबकि Curvv EV स्टाइलिश कूपे-SUV का मजा देती है। Nexon EV सबसे ज्यादा बिकने वाला EV बनी हुई है, जो फैमिली यूजर्स को पसंद आ रही है।

Punch EV कॉम्पैक्ट SUV के लिहाज से परफेक्ट है, Tiago EV बजट फ्रेंडली हैचबैक ऑप्शन देती है। वहीं, Tigor EV सिडान सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है। टाटा Nexon EV और Punch EV जैसे मॉडल्स ने पहले ही बाजार में अपनी जगह पक्की कर ली है, और अब Harrier EV के साथ पोर्टफोलियो और मजबूत हो गया।

मार्केट शेयर और कॉम्पिटिशन 

अगस्त 2025 में भारत का पैसेंजर EV मार्केट नया रिकॉर्ड छू गया। टाटा का मार्केट शेयर लगभग 41% रहा। महिंद्रा की BE 6 और XEV 9e जैसी नई कारें और MG का Windsor EV टाटा को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन, GST 2.0 में EV पर 5% टैक्स बनाए रखने से टाटा के लिए कीमतें आकर्षक बनी हुई हैं। Harrier EV और Nexon EV की वजह से टाटा का दबदबा बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment