---Advertisement---

Children Diet Plan : बच्चे की सेहत और वजन बढ़ाने के लिए घर पर अपनाएँ ये डाइट टिप्स

---Advertisement---

Children Diet Plan : आज के समय में बच्चों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। गलत खानपान, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण 10-15 साल के बच्चों में दुबलेपन की समस्या बढ़ती जा रही है।

यदि आप भी अपने बच्चे की सेहत और सही विकास को लेकर चिंतित हैं, तो समय रहते संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाना बेहद जरूरी है।

बच्चों का शरीर बड़े लोगों की तुलना में तेजी से बढ़ता है। इसलिए उनके डाइट प्लान में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स और वसा का सही संतुलन बहुत जरूरी है।

प्रोटीन: मांसपेशियों के विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोटीन आवश्यक है। दूध, दही, अंडा, पनीर, मूंग दाल, चना और सोयाबीन इसके बेहतरीन स्रोत हैं।

कार्बोहाइड्रेट्स: बच्चों को दिनभर ऊर्जा देने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स जरूरी हैं। चपाती, ब्राउन राइस, ओट्स, जई, रागी और साबुत अनाज इन्हें पूरा करते हैं।

विटामिन्स और मिनरल्स: सही विकास और हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन्स और मिनरल्स बेहद जरूरी हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, नींबू, मौसमी फल और सलाद इसके प्राकृतिक स्रोत हैं।

वसा (Fats): दिमाग और कोशिकाओं के लिए वसा बहुत जरूरी है। अखरोट, बादाम, नारियल, तिल और जैतून का तेल इसके अच्छे स्त्रोत हैं।

10-15 साल के बच्चों के लिए दिनभर का डाइट प्लान

सुबह 6:30 बजे

  • 1 गिलास गुनगुना दूध
  • 2-3 भिगोए हुए अखरोट और बादाम
  • नाश्ता (8:00-9:00 बजे):
  • वेजिटेबल उपमा / इडली / पोहा
  • नारियल पानी
  • एक उबला अंडा या अंडे की भुर्जी
  • ब्राउन ब्रेड के साथ फल
  • दही

टीफिन (11:00-11:30 बजे)

  • बेसन का चिल्ला और हरी चटनी
  • फलों का सलाद या सीजनल फ्रूट्स
  • अंकुरित मूंगफली या चना
  • दोपहर का भोजन (1:00-2:00 बजे):
  • 2-3 चपाती / ब्राउन राइस
  • दाल / पनीर सब्जी
  • हरी सब्जियों का सलाद
  • छाछ या दही
  • शाम का नाश्ता (4:30-5:30 बजे):
  • वेजिटेबल सैंडविच या ओट्स / मखाने
  • नारियल पानी या फ्रूट जूस / शेक

रात का खाना (7:30-8:00 बजे)

  • हल्का खाना जैसे दलिया / साबुत अनाज की रोटियां
  • दाल, हरी सब्जी
  • सलाद या वेजिटेबल सूप
  • सोने से पहले (9:00-9:30 बजे):
  • 1 गिलास दूध
  • 2-3 किशमिश और 1 खजूर

शारीरिक गतिविधि भी जरूरी

दिन में कम से कम 30-45 मिनट खेल, दौड़, साइकिलिंग, योग या तैराकी जैसी गतिविधियाँ करें।

टीवी और मोबाइल स्क्रीन का समय सीमित रखें

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से बच्चे दुबलेपन से बाहर आएंगे, उनमें ऊर्जा, ताकत और सही विकास सुनिश्चित होगा

। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment