---Advertisement---

Saeed Ajmal ने फिर मचाया कहर! 6 विकेट लेकर Australia को हिला डाला

---Advertisement---

Saeed Ajmal : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के 14वें मुकाबले में मंगलवार को पाकिस्तान चैंपियन्स और ऑस्ट्रेलिया चैंपियन्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। शोएब मलिक की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और यह निर्णय उनके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

सईद अजमल का जादू, ऑस्ट्रेलिया 74 रनों पर ढेर

पाकिस्तान की गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। खासकर सईद अजमल (Saeed Ajmal) ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम मात्र 74 रनों पर सिमट गई। दाएं हाथ के इस ऑफ-स्पिनर ने 6/16 के शानदार आंकड़ों के साथ छह विकेट चटकाए।

अजमल ने डी’आर्सी शॉर्ट, डैन क्रिश्चियन, बेन कटिंग, पीटर सिडल, एस ओ’कीफ और बी डंक जैसे बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। WCL 2025 में अजमल अब तक 11 विकेट ले चुके हैं और टूर्नामेंट में उनका जलवा बरकरार है।

सईद अजमल की बदौलत पाकिस्तान अगले दौर में

सईद अजमल (Saeed Ajmal) की शानदार फॉर्म ने पाकिस्तान चैंपियन्स को WCL के अगले दौर में पहुंचा दिया है। ‘मेन इन ग्रीन’ इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को पहले ही हरा दिया है और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, भारत चैंपियन्स के खिलाफ उनका मुकाबला हाल ही में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव और खिलाड़ियों के हटने के कारण रद्द हो गया।

सईद अजमल का शानदार करियर

47 साल के सईद अजमल (Saeed Ajmal) ने 2008 में भारत के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और 2015 तक पाकिस्तान के लिए खेलते रहे। उन्होंने 35 टेस्ट और 100 से ज्यादा वनडे खेले। इस दिग्गज स्पिनर ने सभी प्रारूपों में मिलाकर 250 से अधिक विकेट लिए। खास बात यह है कि 2015 में उन्हें पाकिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान ‘सितारा-ए-इम्तियाज’ भी मिला।

पाकिस्तान की जीत पक्की!

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान चैंपियन्स ने 5.5 ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं। टीम जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है और ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए आसान जीत साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment