Mid-size SUV : अगर आप निकट भविष्य में नई मिड-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। मिड-साइज SUV सेगमेंट अगले दो साल में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का सबसे हॉट जोन बनने जा रहा है।
पिछले एक दशक से Hyundai Creta ने इस सेगमेंट में राज किया है, लेकिन अब Tata, Kia और Renault जैसे ब्रांड अपनी नई धांसू SUV मॉडल्स के साथ Hyundai Creta को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं उन तीन मोस्ट-अवेटेड मिड-साइज SUVs के बारे में, जो जल्द ही बाजार में तहलका मचाने वाली हैं।
टाटा सिएरा EV और ICE
टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Tata Sierra को नए अवतार में लाने के लिए तैयार है। यह धांसू SUV साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगी और सबसे पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन (Tata Sierra EV) बाजार में आएगा। कंपनी का दावा है कि Tata Sierra EV में दो बैटरी ऑप्शन होंगे, जो सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज देंगे।
खास बात यह है कि इसके कुछ महीनों बाद पेट्रोल और डीजल इंजन वाला Tata Sierra ICE वर्जन भी लॉन्च होगा। इसमें नया 1.5L टर्बो पेट्रोल और 2.0L डीजल इंजन मिलेगा, जो इसे Hyundai Creta के लिए बड़ा खतरा बनाएगा।
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट
Kia Seltos भारतीय बाजार में सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV में से एक है। सात साल से ज्यादा समय से मार्केट में धूम मचाने वाली Kia Seltos अब अपने नए जनरेशन अवतार में आने को तैयार है। साल 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने वाली नई Kia Seltos में अपडेटेड हेडलैंप्स, DRLs, टेललैंप्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
इसका इंटीरियर भी पूरी तरह से नया होगा, जिसमें कई आधुनिक फीचर्स जोड़े जाएंगे। Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए Kia Seltos का यह नया मॉडल डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
रेनॉल्ट डस्टर फेसलिफ्ट
Renault अपनी पॉपुलर SUV Renault Duster को भारतीय बाजार में एक बार फिर लाने की तैयारी में है। नई जनरेशन Renault Duster ग्लोबल मॉडल पर आधारित होगी और इसे लोकलाइज्ड CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। शुरुआत में Renault Duster में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेंगे, और बाद में हाइब्रिड इंजन भी जोड़ा जा सकता है।
इतना ही नहीं, Renault साल 2027 तक इसका 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह SUV Hyundai Creta के दबदबे को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है।









