Two Wheeler Sales 2025 : इस साल अप्रैल से सितंबर 2025 तक दोपहिया बाजार के ताजा आंकड़े सामने आ चुके हैं। एक बार फिर हीरो मोटोकॉर्प ने टॉप स्पॉट हासिल कर लिया है। कंपनी ने इन छह महीनों में कुल 24.14 लाख यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री की। हीरो मोटोकॉर्प की इस कामयाबी में सबसे ज्यादा योगदान कंपनी की हिट बाइक Splendor का रहा।
एंट्री-लेवल बाइक्स की जबरदस्त डिमांड ने हीरो को बाकी कंपनियों से काफी आगे रखा। Splendor जैसी किफायती बाइक ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया, जो दोपहिया मार्केट में Hero MotoCorp की ताकत साबित हुई।
दूसरे नंबर पर रही होंडा
हीरो के बाद दूसरे पायदान पर होंडा का नाम है, जिसने इस दौरान 21.84 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। कंपनी की फ्लैगशिप स्कूटर Honda Activa आज भी भारत की नंबर-1 स्कूटर बनी हुई है। Honda Activa की पॉपुलैरिटी कमाल की है, जो स्कूटर सेगमेंट में छाई हुई है।
वहीं, Shine 100 और 125cc जैसी मोटरसाइकिल्स ने भी होंडा को बाइक्स कैटेगरी में शानदार रिस्पॉन्स दिलाया। मतलब साफ है कि होंडा सिर्फ Honda Activa पर निर्भर नहीं, बल्कि बाइक्स के दम पर भी Hero MotoCorp को कड़ी चुनौती दे रही है।
टीवीएस मोटर तीसरे नंबर पर
बिक्री की इस रेस में तीसरा स्थान टीवीएस मोटर का रहा। टीवीएस ने अप्रैल से सितंबर तक कुल 17.20 लाख यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री की। कंपनी की Jupiter स्कूटर और Apache सीरीज लगातार हिट साबित हो रही हैं। Jupiter स्कूटर की डिमांड स्कूटर मार्केट में जोरदार है, जबकि Apache बाइक्स स्पीड लवर्स को दीवाना बना रही हैं। इसके अलावा, Raider 125 और iQube EV ने भी परफॉर्मेंस में कमाल किया, जो टीवीएस को मजबूत बनाए रखा।
बजाज ऑटो चौथे पायदान पर
चौथे नंबर पर बजाज ऑटो ने जगह बनाई। बजाज ऑटो ने इस पीरियड में कुल 11.43 लाख यूनिट्स दोपहिया की बिक्री की। कंपनी की रेंज ग्राहकों को पसंद आ रही है, जो बजाज को टॉप-5 में रखने का राज है।
पांचवें नंबर पर रही सुजुकी
दूसरी तरफ, पांचवें स्पॉट पर सुजुकी टू-व्हीलर सेल्स लिस्ट में दिखी। सुजुकी ने इन छह महीनों में कुल 5.23 लाख यूनिट्स दोपहिया बेचे। कंपनी के लिए Access और Burgman Street स्कूटर्स बड़े हिट साबित हुए, जो स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी की पकड़ मजबूत कर रहे हैं।
छठे नंबर पर रॉयल एनफील्ड
छठे स्थान पर रॉयल एनफील्ड रही, जिसने इस दौरान कुल 4.53 लाख यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री की। रॉयल एनफील्ड के लिए Classic 350, Bullet और Hunter मॉडल्स ने कमाल किया। Classic 350 की क्लासिक अपील और Hunter की स्टाइलिश लुक ने बाइक लवर्स को खूब लुभाया।
Image Credit : livehindustan.com









