---Advertisement---

Honor X5c और X5c Plus लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ बजट में फिट

---Advertisement---

Honor X5c : ऑनर ने अपने स्मार्टफोन की दुनिया में एक और धमाका कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन Honor X5c और Honor X5c Plus को लॉन्च किया है। ये दोनों फोन कुछ समय पहले एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आए थे, और अब इन्हें आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है।

दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे हैं, लेकिन रियर कैमरा सेटअप, मेमोरी ऑप्शन्स और कलर वेरिएंट्स में कुछ अंतर है। ऑनर ने इन स्मार्टफोन्स को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया है। आइए, इनके फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं…

Honor X5c और X5c Plus के धमाकेदार फीचर्स

Honor X5c और Honor X5c Plus में 6.74-इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो आई कम्फर्ट और डायनेमिक डिमिंग फीचर के साथ आता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है और रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सेल है, जो स्मूथ और क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। दोनों फोन मीडियाटेक हीलियो G81 चिपसेट से पावर्ड हैं। इसमें 4GB स्टैंडर्ड रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो दोनों फोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एलईडी फ्लैश भी शामिल है। हालांकि, कैमरा लेंस में अंतर है। Honor X5c में 13 मेगापिक्सेल का AI प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सेल का QVGA सेकेंडरी सेंसर दिया गया है।

वहीं, Honor X5c Plus में 50 मेगापिक्सेल का दमदार प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सेल का QVGA सेंसर है। सेल्फी लवर्स के लिए दोनों फोन्स में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए दोनों में 5260mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता 

Honor X5c और Honor X5c Plus को दक्षिण अफ्रीकी बाजार में लॉन्च किया गया है। Honor X5c दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स – टाइडल ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है। इसका सिंगल कॉन्फिगरेशन 4GB+64GB है, जिसकी कीमत SAR 299 (लगभग ₹6,500) है।

वहीं, Honor X5c Plus दो कलर वेरिएंट्स – ओशन सियान और मिडनाइट ब्लैक में आता है। इसका कॉन्फिगरेशन 4GB+128GB है और कीमत SAR 329 (लगभग ₹7,200) रखी गई है। ऑनर की ग्लोबल वेबसाइट पर Honor X5c को चार कलर ऑप्शन्स – ओशन सियान, टाइडल ब्लू, मेटियोर सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में लिस्ट किया गया है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट्स 4GB+64GB और 4GB+128GB उपलब्ध हैं।

इन स्मार्टफोन्स के साथ ऑनर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कम बजट में भी शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Honor X5c और Honor X5c Plus आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment