Mahindra XUV 3XO : भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन महिंद्रा की नई कार अपने घर लाना चाहते हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद महिंद्रा के तीन मॉडल 10 लाख रुपये से कम की एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं।
इनमें कंपनी की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक महिंद्रा बोलेरो भी शामिल है। आइए जानते हैं 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली महिंद्रा की तीनों कारों की कीमतों के बारे में विस्तार से।
बोलरो भी 10 लाख रुपये से कम कीमत में
भारतीय मार्केट में महिंद्रा XUV 3XO ग्राहकों के लिए 7.28 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक महिंद्रा बोलेरो भी 8.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के बीच ग्राहक खरीद सकते हैं। दूसरी ओर महिंद्रा बोलेरो नियो भी 10 लाख रुपये से कम की एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय मार्केट में मिल रही है। बता दें कि महिंद्रा बोलेरो नियो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.92 लाख रुपये है।
10.25-इंच की स्क्रीन से लैस है एसयूवी
फीचर्स के तौर पर महिंद्रा XUV 3XO में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कार के इंटीरियर में ढेर सारे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। महिंद्रा XUV 3XO जैसी एसयूवी में ये फीचर्स इसे और भी मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं।
एसयूवी में है धांसू सेफ्टी फीचर्स
अगर सेफ्टी की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO में ग्राहकों को 6-एयरबैग, 3-पॉइंट सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, कार में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और फ्रंट रडार सेंसर भी दिया गया है। महिंद्रा XUV 3XO की ये सेफ्टी सुविधाएं इसे फैमिली के लिए परफेक्ट चॉइस बनाती हैं, खासकर लंबी ड्राइव्स पर।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो कार में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर का TGDi पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके अलावा, कार में 1.2-लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है जो 115bhp की अधिकतम पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि ग्राहकों को कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। महिंद्रा XUV 3XO का ये पावरट्रेन इसे हाईवे पर भी ताकतवर बनाता है।









