Digital Payment : देश में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का दौर तेजी से बदल रहा है। सरकार और उसकी संस्थाएं आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हर दिन नई-नई सुविधाएं ला रही हैं, ताकि आपका पैसा और ट्रांजेक्शन पूरी तरह सुरक्षित रहें।
अब भारत में एक ऐसी तकनीक आ गई है, जिसके जरिए आप वियरेबल स्मार्ट ग्लास (Wearable Smart Glasses) से यूपीआई लाइट (UPI Lite) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और वॉयस कमांड देनी होगी। सबसे खास बात? इसके लिए न तो मोबाइल चाहिए और न ही किसी पिन नंबर की जरूरत! आइए, जानते हैं कि सरकार ने डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को और आसान बनाने के लिए क्या नया कदम उठाया है।
मोबाइल और पिन को कहें अलविदा
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने हाल ही में ऐलान किया है कि अब वियरेबल स्मार्ट ग्लास (Wearable Smart Glasses) के जरिए यूपीआई लाइट (UPI Lite) से भुगतान किया जा सकता है। इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको न मोबाइल फोन की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी पिन नंबर को डालने की।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में इस शानदार डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) सुविधा को लॉन्च करने की घोषणा की। यूपीआई लाइट (UPI Lite) को खासतौर पर छोटे-मोटे और बार-बार होने वाले भुगतानों के लिए बनाया गया है, जो कोर बैंकिंग सिस्टम पर कम निर्भर करता है।
देखो, बोलो, और भुगतान करो!
एनपीसीआई ने एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि वियरेबल स्मार्ट ग्लास (Wearable Smart Glasses) से यूपीआई लाइट (UPI Lite) के जरिए भुगतान करना कितना आसान है। बस देखो, बोलो, और हो गया पेमेंट! यह फीचर खास तौर पर रोजमर्रा के भुगतानों जैसे कि किराने की दुकान, खाना, या ट्रांसपोर्ट के लिए बनाया गया है।
यह डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को और भी सुगम और तेज बनाता है। एनपीसीआई का कहना है कि यह पहल यूपीआई को वियरेबल डिवाइस तक ले जाने का पहला कदम है, जिसे ‘सहज और परिवेश भुगतान’ की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
बैंकों को भी मिलेगी राहत
इस नई सुविधा से न सिर्फ आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को भी राहत मिलेगी। यूपीआई लाइट (UPI Lite) के जरिए होने वाले नॉन-कोर बैंकिंग सिस्टम (Non-CBS) वॉलेट लेनदेन से कोर बैंकिंग सिस्टम पर दबाव कम होगा।
एनपीसीआई का कहना है कि वियरेबल स्मार्ट ग्लास (Wearable Smart Glasses) के जरिए डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की यह सुविधा भारत को ग्लोबल डिजिटल पेमेंट इनोवेशन में सबसे आगे ले जाएगी। एनपीसीआई, जो देश में यूपीआई (UPI) और खुदरा भुगतान प्रणालियों का संचालन करती है, इस पहल को डिजिटल इंडिया का अगला बड़ा कदम मान रही है।









