Vivo V50e 5G : आजकल हर कोई कम कीमत में पावरफुल सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहा है। सेल्फी फोटोज के साथ-साथ वीडियोज और व्लॉगिंग का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है।
ऐसे में Flipkart सेल में Vivo V50e 5G पर जबरदस्त डील मिल रही है। इस फोन को आप लॉन्च प्राइस से करीब 10 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इस शानदार ऑफर और Vivo V50e 5G की खासियतों के बारे में।
Vivo V50e 5G पर बंपर छूट
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही अपने Vivo V50e 5G का अपग्रेडेड वर्जन Vivo V60e 5G लॉन्च करने वाली है। यही वजह है कि Vivo V50e 5G पर अब शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसकी कीमत लॉन्च प्राइस से काफी कम हो गई है। यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले और लग्जरी डिजाइन के साथ 25 हजार रुपये से कम में शानदार वैल्यू दे रहा है। Vivo V50e 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
बैंक ऑफर्स से और सस्ता
Flipkart पर Vivo V50e 5G को अब तक की सबसे कम कीमत 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करते हैं, तो 5% का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। इससे फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर सिर्फ 22,800 रुपये रह जाती है।
इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो 21,810 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकते हैं। यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है। Vivo V50e 5G पर्ल वाइट और सैफायर ब्लू कलर में उपलब्ध है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
Vivo V50e 5G के धांसू फीचर्स
Vivo V50e 5G में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के लिए शानदार अनुभव देता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है, जो तेज परफॉर्मेंस देता है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouchOS 15 के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन और 8MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो व्लॉगिंग के लिए बेस्ट है। Vivo V50e 5G में 5600mAh की दमदार बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।









