Amazon India : आजकल हर कोई ऐसा स्मार्टफोन चाहता है, जो सस्ता हो, लेकिन फीचर्स में दमदार हो। अगर आप भी Amazon India पर कम बजट में शानदार फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।
Amazon India पर 8GB तक की रैम वाले स्मार्टफोन 6500 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं। इनमें सबसे सस्ता फोन सिर्फ 5999 रुपये का है। इतना ही नहीं, इन फोन्स पर बैंक ऑफर और कैशबैक भी मिल रहा है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में Samsung का फोन भी शामिल है। आइए, इन शानदार फोन्स की डिटेल्स जानते हैं।
itel ZENO 10
Amazon India पर itel ZENO 10 की कीमत सिर्फ 5999 रुपये है। इस फोन में 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। साथ ही, 599.90 रुपये तक का डिस्काउंट और 299 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इस फोन में मेमरी फ्यूजन फीचर है, जिससे रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले डायनामिक बार फीचर के साथ आता है। फोन की 5000mAh की बैटरी लंबा बैकअप देती है।
Tecno POP 9
Tecno POP 9 की कीमत Amazon India पर 6099 रुपये है। इस फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से इसकी टोटल रैम 6GB तक हो जाती है। फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और हीलियो G50 प्रोसेसर है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए काफी है। इस फोन पर 609.90 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही, 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है।
Samsung Galaxy M05
Samsung Galaxy M05 Amazon India पर 6249 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। रैम प्लस फीचर की मदद से इसकी रैम 8GB तक हो जाती है। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देता है। इस पर 312 रुपये तक का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। Samsung का यह फोन किफायती दाम में प्रीमियम फील देता है।









