---Advertisement---

भारत में आई नई TVS Raider – 93,800 रुपये में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

---Advertisement---

TVS Raider : टीवीएस ने अपनी धमाकेदार बाइक राइडर (Raider) का अब तक का सबसे धांसू वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि राइडर में ऐसे कई फीचर्स ठूंस दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार नजर आएंगे। ये नया राइडर खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, और इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देकर पेश किया गया है।

कंपनी ने नए वैरिएंट राइडर (TFT DD) की एक्स-शोरूम कीमत 95,600 रुपये और राइडर (SXC DD) की 93,800 रुपये रखी है। राइडर के फैंस के लिए ये लॉन्च किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं।

दमदार है पावरट्रेन

राइडर में पावरट्रेन के नाम पर 3-वॉल्व, 125cc का एयर-कूल्ड इंजन फिट किया गया है, जो 11.75 Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने राइडर को और पावरफुल बनाने के लिए iGO Assist और Boost Mode जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी जोड़ी है, जो जरूरत के वक्त तुरंत एक्स्ट्रा पावर देती हैं।

वहीं, Glide Through Technology (GTT) कम स्पीड पर बिना किसी झटके राइडिंग के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी सुनिश्चित करती है। राइडर की ये पावरट्रेन युवाओं को रोड पर थ्रिल देने के लिए परफेक्ट है।

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो नई राइडर को और भी किलर लुक दिया गया है। इसमें स्पोर्टी रेड अलॉय व्हील्स, नए वाइड टायर्स और मेटालिक सिल्वर फिनिश मिलता है, जो राइडर को स्ट्रीट पर हेड-टर्नर बना देगा। बाइक दो डिस्प्ले ऑप्शन के साथ आती है – एक एडवांस TFT डिस्प्ले जिसमें 99+ फीचर्स हैं, और दूसरा रिवर्स LCD क्लस्टर जिसमें 85+ फीचर्स पैक हैं। राइडर का ये डिजाइन देखकर लगेगा जैसे स्पोर्ट्स बाइक सड़क पर उतर आई हो।

शानदार है कनेक्टिविटी

दूसरी तरफ, राइडर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, कॉल/नोटिफिकेशन मैनेजमेंट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी कूल खूबियां भी शामिल हैं। ये सब मिलकर राइडर को स्मार्ट बाइक बना देते हैं। ये बाइक इस महीने से देशभर के सभी टीवीएस डीलरशिप्स पर उपलब्ध हो जाएगी।

टीवीएस का कहना है कि राइडर का ये नया वैरिएंट युवाओं को बेहतर परफॉर्मेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का कमाल का कॉम्बिनेशन देगा। अगर आप राइडर के दीवाने हैं, तो जल्दी डीलर के पास पहुंचें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment