---Advertisement---

Mahindra Bolero 2025 : धमाकेदार लुक में आई नई बोलेरो, देखें कितना बदला इसका डिजाइन और फीचर्स

---Advertisement---

Mahindra Bolero 2025 : महिंद्रा के SUV पोर्टफोलियो में जिस एक मॉडल का सालों से दबदबा है, उसका नाम बोलेरो है। ये कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से भी एक है। यह दमदार SUV साल 2000 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यही वजह है कि कंपनी मौके-मौके पर इसे अपडेट करती रहती है। महिंद्रा ने अब बोलेरो फेसलिफ्ट लॉन्च किया है।

इसकी शुरुआती कीमत महज 7.99 लाख रुपए है। अब कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल में इसका डिजाइन पूरी तरह बदल दिया है। यानी अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में 2025 मॉडल एकदम नया और अलग हो गया है।

इसमें कई प्रैक्टिकल और फीचर-फोकस्ड अपग्रेड शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य महिंद्रा की इस कार को मॉडर्न इरा के हिसाब से और भी बेहतर बनाना है। BS6 फेज 2 मॉडल में विजुअल बदलाव, नए टेक्निकल फीचर्स और कम्फर्ट में मामूली सुधार किए गए हैं। 2025 बोलेरो में मौजूदा मॉडल की तुलना में क्या नया मिलेगा? चलिए जानते हैं।

नई और पुरानी महिंद्रा बोलेरो का डिजाइन 

बोलेरो के एक्सटीरियर में ज्यादा चेंजेस देखने को नहीं मिलेंगे। इसने अपने सिग्नेचर बॉक्सी स्टांस और सीधे आकार में बरकरार रखा है। प्रमुख अपडेट में नया 5-स्लैट क्रोम-एक्सेंटेड ग्रिल, टॉप-स्पेक B8 ट्रिम पर नए 16-इंच एलॉय व्हील और B6 वैरिएंट से शुरू होने वाले फॉग लैंप शामिल हैं। इस रेंज में एक नया स्टील्थ ब्लैक पेंट ऑप्शन भी शामिल है, लेकिन बोलेरो की पहचान बनाने वाला इसका मजबूत और सिंपल डिजाइन अब भी पूरी तरह से बरकरार है। महिंद्रा बोलेरो को ये छोटे-छोटे बदलाव और भी रफ एंड टफ लुक दे रहे हैं, जो इसे हाईवे पर किंग बनाने के लिए परफेक्ट हैं।

नई और पुरानी महिंद्रा बोलेरो का इंटीरियर 

महिंद्रा ने बोलेरो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में मौजूदा मॉडल की तुलना में कई बड़े बदलाव किए हैं। जहां बोलेरो में मीडिया फंक्शन के लिए आखिरकार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। हालांकि, इसमें अभी भी एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। इसके अलावा, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, डोर पर बॉटल होल्डर और टॉप ट्रिम्स पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री भी नई है। सेफ्टी फीचर्स में कोई चेंज नहीं किया गया है। सभी वैरिएंट में डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। ये अपग्रेड महिंद्रा बोलेरो को फैमिली ट्रिप्स के लिए और भी कंफर्टेबल बना देते हैं, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए।

नई और पुरानी महिंद्रा बोलेरो का इंजन 

कंपनी ने हुड के नीचे कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें कंपनी का भरोसेमंद 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर डीजल इंजन ही मिलता है। ये 76hp का पावर और 210Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए पिछले पहियों तक जाती है और SUV में मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल जारी है।

सबसे खास बात यह है कि बोलेरो के चेसिस में एक बड़ा अपग्रेड किया गया है। पीछे के पुराने लीफ स्प्रिंग की जगह एक बिल्कुल नया डैम्पर सिस्टम लगाया गया है। यह सेटअप उबड़-खाबड़ रास्तों के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाता है, जिससे पैसेंजर के लिए सवारी का आराम और स्थिरता में काफी सुधार होता है, एक ऐसा बदलाव जिसकी लंबे समय से वेटिंग थी। महिंद्रा बोलेरो अब ग्रामीण रास्तों पर भी स्मूथ ड्राइव देगी, जो इसे बेस्ट सेलर बनाए रखने का राज है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment