---Advertisement---

Samsung Galaxy M17 5G भारत में लॉन्च, 13,000 रुपये से कम में मिलेंगे हाई-एंड फीचर्स

---Advertisement---

Samsung Galaxy M17 5G : सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने पिछले वर्जन गैलेक्सी M16 5G की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आता है। नया Samsung Galaxy M17 5G कंपनी के इन-हाउस 5nm एक्सीनॉस चिपसेट पर चलता है, जिसे 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Samsung Galaxy M17 5G, सर्कल टू सर्च जैसे AI-पावर्ड टूल्स को सपोर्ट करता है। अच्छी बात यह है कि फोन 13000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं Samsung Galaxy M17 5G की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

इतनी है Samsung Galaxy M17 5G की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी M17 5G के बेस वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की एमआरपी 16,499 रुपये है। कूपन ऑफर के बाद, यह फोन अमेजन पर 12,499 रुपये में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी बिक्री अमेजन पर 13 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन को दो कलर्स – मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक में लॉन्च किया गया है। फोन के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।

Samsung Galaxy M17 5G की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी M17 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन फुल-एचडी प्लस (1080×2340 पिक्सेल) और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 5 एनएम एक्सीनॉस 1330 चिपसेट पर चलता है, जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए, Samsung Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ही 5 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है।

Samsung Galaxy M17 5G में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। गौर करने वाली बात यह है कि यह फोन बिना इन-बॉक्स चार्जर के आएगा। फोन में 7.5 एमएम की स्लिम बॉडी मिलेगी और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP54 रेटिंग दी गई है।

Samsung Galaxy M17 5G आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड वन यूआई 7 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि फोन छह साल तक ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment