Realme Narzo 80 Lite 4G : अगर आप 6 हजार रुपये की रेंज में दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली डील आपके लिए परफेक्ट है। इस सेल में 6300mAh की पावरफुल बैटरी वाला Realme Narzo 80 Lite 4G स्मार्टफोन बेस्ट ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।
4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस Realme Narzo 80 Lite 4G की कीमत अमेज़न इंडिया पर 6298 रुपये है। फोन पर 275 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे ये Realme Narzo 80 Lite 4G करीब 6 हजार रुपये में आपका हो सकता है।
फोन पर 314 रुपये का कैशबैक भी ऑफर में है। एक्सचेंज ऑफर से आप इसकी कीमत को और घटा सकते हैं। बस याद रखें, एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की पॉलिसी पर डिपेंड करेगा। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में ये Realme Narzo 80 Lite 4G जैसी डील्स सेल खत्म होने से पहले चेक कर लें, वरना मिस हो जाएगी।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने Realme Narzo 80 Lite 4G में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है। ये डिस्प्ले एचडी+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूथ रहती है। Realme Narzo 80 Lite 4G में डाइनैमिक रैम फीचर भी है, जो टोटल रैम को 18जीबी तक बढ़ा देता है। स्टोरेज की बात करें तो 128जीबी तक का ऑप्शन मिलता है। प्रोसेसर के लिए Unisoc T7250 चिपसेट यूज किया गया है, जो डेली टास्क्स को आसानी से हैंडल करता है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए Realme Narzo 80 Lite 4G में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों को 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी तो इसकी यूएसपी है – 6300mAh की दमदार बैटरी, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग और 6 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस Realme UI 6.0 पर चलता है, जो यूजर-फ्रेंडली है।
सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। खास फीचर्स में 300 पर्सेंट अल्ट्रा वॉल्यूम और AI असिस्ट शामिल हैं। Realme Narzo 80 Lite 4G दो कलर में आता है – बीच गोल्ड और ऑब्सिडियन ब्लैक। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में ये Realme Narzo 80 Lite 4G अभी ही बुक कर लें।









