---Advertisement---

Motorola Edge 60 Neo 5200mAh बैटरी के साथ इंडिया में धमाल मचाने को तैयार, कीमत शॉकिंग

---Advertisement---

Motorola Edge 60 Neo : मोटोरोला अपनी बेस्ट सेलिंग एज सीरीज में एक और धांसू फोन जोड़ने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में कंपनी नया मोटोरोला एज 60 नियो लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इंडिया में जल्द ही आने वाला ये फोन मिड-रेंज कैटेगरी में दबदबा कायम करेगा। लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला एज 60 नियो की कीमत 25,000 रुपए से कम रखी जाएगी, जो इसे बजट यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस बना देगा।

फोन में 50MP + 13MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। ऊपर से 32MP सेल्फी कैमरा, 5200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी लीक हो चुके हैं, जो मोटोरोला एज 60 नियो को और भी खास बना देंगे।

मोटोरोला एज 60 नियो फीचर्स (लीक)

मोटोरोला एज 60 नियो की सभी लीक इंफॉर्मेशन को जोड़कर देखें तो ये स्मार्टफोन 6.36-6.4 इंच का pOLED डिस्प्ले लेकर आ सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और ये LTPO टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा, जिससे बैटरी लाइफ में जबरदस्त सुधार मिलेगा। मोटोरोला एज 60 नियो में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल होगा, जो परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए रियर में तीन कैमरे मिलेंगे – 50MP मेन सेंसर (Sony LYTIA 700C जैसे कोर पर बेस्ड), 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो और 10MP टेलीफोटो लेंस जिसमें ऑप्टिकल जूम का ऑप्शन हो सकता है। सेल्फी के शौकीनों को 32MP कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के मोर्चे पर 5,200mAh की बैटरी होगी, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

डिजाइन की बात करें तो मोटोरोला एज 60 नियो थोड़ा कॉम्पैक्ट रहेगा, जिसमें Gorilla Glass 7i और IP69 / IP68 वॉटर-डस्ट प्रोटेक्शन जैसे सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हो सकते हैं। सॉफ्टवेयर साइड पर ये Android 15 बेस्ड Hello UI पर चलेगा, जिसमें AI ऑप्टिमाइजेशन और मोटोरोला के स्पेशल फीचर्स पैक होंगे।

मोटोरोला एज 60 नियो कीमत और वेरिएंट्स (लीक)

मोटोरोला एज 60 नियो की ऑफिशियल कीमत अभी रिवील नहीं हुई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार ये 25,000 रुपए से कम में आएगा। वेरिएंट्स में 8GB + 128GB और 8GB + 256GB जैसे ऑप्शन्स मिल सकते हैं, जो हर यूजर की जरूरत को मैच करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment