---Advertisement---

15,000 से कम में मिल रहे हैं धांसू बैटरी वाले ये स्मार्टफोन, मिलेगी DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी

---Advertisement---

Best 5G phones under 15000 : अगर आपका बजट ₹15,000 से कम है और आप हाई-एंड फीचर्स वाला 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो रुकिए! तेज डिस्प्ले, मॉन्स्टर बैटरी और पावरफुल कैमरा वाले ये स्मार्टफोन आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे।

हमारी लिस्ट में Oppo K13 5G, Infinix Note 50s 5G+, iQOO Z10x, Tecno Pova 7 5G और Honor X7C 5G जैसे बजट 5G फोन शामिल हैं। इनमें से कौन सा आपके लिए बेस्ट 5G फोन साबित होगा? आइए, इनके फीचर्स चेक करते हैं और चुनते हैं अपना फेवरेट।

Infinix Note 50s 5G+  

Infinix Note 50s 5G+ उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और ब्राइट स्क्रीन चाहते हैं। ये 5G फोन 6.78-इंच की फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। Infinix Note 50s 5G+ को पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट ने बनाया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई कसर नहीं छोड़ता।

कैमरा की बात करें तो 64MP Sony IMX682 मेन सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस रियर में हैं, जबकि सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है। बैटरी? 5,500mAh की ये मिलेगी, जो पूरे दिन चलाएगी। Infinix Note 50s 5G+ को फ्लिपकार्ट पर सिर्फ ₹14,999 में खरीद लीजिए।

iQOO Z10x 

iQOO Z10x उन लोगों को पसंद आएगा जो लंबी बैटरी लाइफ के दीवाने हैं। ये बजट 5G फोन 6.72-इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग सुपर स्मूथ रहती है। MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट इसे रन करवाता है, जो डेली यूज और लाइट गेमिंग के लिए बेस्ट है।

कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर हैं, सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलेगा। सबसे खास तो iQOO Z10x की 6,500mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO Z10x का स्टार्टिंग प्राइस ₹13,499 है – ये वाकई वैल्यू फॉर मनी 5G फोन है।

Oppo K13 5G 

Oppo K13 5G बैटरी लवर्स का सपना है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की दिग्गज बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। ये इस रेंज का बैटरी हीरो बन जाता है! 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो वीडियो और गेम्स को मजेदार बनाता है। Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट से पावर्ड Oppo K13 5G स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।

कैमरा में 50MP मेन सेंसर, 2MP सेकेंडरी लेंस और 16MP सेल्फी कैमरा है। अमेजन पर Oppo K13 5G ₹16,228 में लिस्टेड है, लेकिन ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, तो ये लगभग ₹15,000 में आपका हो जाएगा। Oppo K13 5G जैसा 5G फोन मिलना मुश्किल है इतने कम में।

Tecno Pova 7 5G 

Tecno Pova 7 5G उन बजट शॉपर्स के लिए है जो मल्टीटास्किंग पावर चाहते हैं। इसमें 50MP मेन सेंसर और दूसरा लेंस रियर कैमरा के रूप में हैं, सेल्फी के लिए 13MP कैमरा मिलेगा। Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट इसे रन करता है, साथ में 8GB RAM और UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट है। Tecno Pova 7 5G को फ्लिपकार्ट पर सिर्फ ₹12,499 में पकड़ लीजिए – ये सुपर वैल्यू 5G फोन है।

Honor X7C 5G 

Honor X7C 5G ड्यूरेबिलिटी के मामले में टॉप पर है। ये MagicOS 8.0 (Android 14 बेस) पर चलता है और 5,200mAh बैटरी के साथ 35W फास्ट चार्जिंग देता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 5MP सेल्फी कैमरा हैं। Honor X7C 5G को 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंट रेटिंग मिली है, मतलब गिरने पर नहीं टूटेगा।

प्लस, IP64 वॉटरप्रूफ बिल्ड है – कंपनी का दावा है कि 3 मिनट वॉशिंग टेस्ट भी पास कर गया। अमेजन पर ये ₹13,998 में उपलब्ध होगा। Honor X7C 5G जैसे टफ 5G फोन से आप बेफिक्र रहें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment