Penny Stocks : पिछली दीवाली से इस दीवाली तक शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी निफ्टी भले ही सुस्त रहा हो, लेकिन इस दौरान कुछ गुमनाम और छोटे शेयरों (Penny Stocks) ने निवेशकों को चौंका दिया। जब बड़े और मशहूर शेयर थक गए थे, तब 25 पेनी स्टॉक्स ने ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया।
13 अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, इन छोटे शेयरों ने पिछले एक साल में 100% से लेकर 540% तक का शानदार रिटर्न (Stock Market Returns) दिया। यानी निवेशकों का पैसा दोगुना होने से लेकर साढ़े पांच गुना तक बढ़ गया!
छोटे शेयर, बड़ा धमाल
इस तेजी की रेस में सबसे आगे रहा जी-टेक इंफो ट्रेनिंग (G-Tech Info Training) का शेयर, जिसने निवेशकों को 540% का जबरदस्त मुनाफा दिया। इसके ठीक पीछे युवराज हाइजीन प्रोडक्ट्स (Yuvraj Hygiene Products) ने 530% की छलांग लगाई। कश्यप टेली-मेडिसिन्स (Kashyap Tele-Medicines) ने भी 384% रिटर्न के साथ निवेशकों को खुश कर दिया।
यही नहीं, प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज (358%), एटवो एंटरप्राइजेज (267%), सप्तक केम एंड बिजनेस (245%), और अवान्स टेक्नोलॉजीज (240%) जैसे शेयरों ने भी पिछले 12 महीनों में निवेशकों की संपत्ति को कई गुना बढ़ाया। मजेदार बात ये है कि इनमें से ज्यादातर शेयरों की कीमत 20 रुपये से भी कम है। फिर भी ये इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंस, केमिकल और टेक्नोलॉजी जैसे अहम सेक्टर से जुड़े हैं।
बड़े शेयरों की सुस्त चाल
जहां निफ्टी 50 (Nifty 50) जैसे बड़े इंडेक्स ने पिछले एक साल में मुश्किल से 6% का रिटर्न दिया, वहीं इन माइक्रोकैप शेयरों (Microcap Stocks) ने बाजार के मिजाज को नजरअंदाज करते हुए अपनी अलग राह बनाई।
बाजार के जानकारों का कहना है कि जब बड़े संस्थागत निवेशक बाजार में सुस्त पड़े थे, तब छोटे और खुदरा निवेशकों ने इन कम कीमत और ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में जमकर रुचि दिखाई। ये निवेशक कम समय में बड़ा मुनाफा (Stock Market Profits) कमाने की तलाश में थे, और इन शेयरों ने उन्हें वो मौका दिया।
छोटी कंपनियों का बड़ा कमाल
मात्र 3.9 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली जी-टेक इंफो ट्रेनिंग (G-Tech Info Training) का शेयर पांच गुना से ज्यादा बढ़ गया, जबकि इसमें दिनभर में औसतन सिर्फ 1,500 शेयरों की खरीद-बिक्री होती थी। वहीं, 600 करोड़ की मार्केट कैप वाली अवान्स टेक्नोलॉजीज (Avance Technologies) के शेयरों में 240% की शानदार तेजी देखी गई।
गायत्री हाईवेज, मैगनस स्टील, और काटी पतंग लाइफस्टाइल जैसे शेयरों ने भी पिछली दीवाली से अब तक 170% से ज्यादा का मुनाफा दिया। ये छोटे शेयर (Penny Stocks) भले ही गुमनाम हों, लेकिन इन्होंने निवेशकों को मालामाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
क्या अभी भी है मौका?
विशेषज्ञों का मानना है कि स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों (Smallcap Stocks, Microcap Stocks) की यह रैली अभी थमी नहीं है। अगर इन कंपनियों की कमाई उनके ऊंचे वैल्यूएशन को सही ठहराती रही, तो आगे भी तेजी की गुंजाइश है।
अबाकस एसेट मैनेजर के संस्थापक सुनील सिंघानिया कहते हैं, “भारत की मिड और स्मॉल-कैप कंपनियाँ ही शेयर बाजार की अगली तेजी का नेतृत्व करेंगी। रिन्यूएबल्स, सेमीकंडक्टर और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे नए सेक्टर इस तेजी को और बल देंगे।” तो क्या आप भी इन छोटे शेयरों (Penny Stocks) में निवेश का मौका तलाश रहे हैं?









