---Advertisement---

Flipkart पर धमाका: Realme P4 5G सिर्फ14,999 में, एक्सचेंज से बनेगा और भी सस्ता

---Advertisement---

Realme P4 5G : कम कीमत में धाकड़ स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका ग्राहकों को Realme की ओर से मिल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर कई डिवाइसेज अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हैं और Realme P4 5G भी इनमें से एक है।

इस डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग वाली 7000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने वाली पावर बैकअप देती है। Realme P4 5G पर कई अन्य ऑफर्स का फायदा भी अलग से मिल रहा है, जिससे ये बजट फोन और भी किफायती हो जाता है।

Realme P4 5G फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के अलावा Hyper Vision AI चिप भी दी गई है और ये डुअल चिपसेट वाला सेगमेंट का इकलौता फोन है। ये बजट प्राइस पर मिलने वाला बेहद पतला और लाइटवेट फोन है। इसकी मोटाई केवल 7.58mm है, जो इसे जेब में आसानी से कैरी करने लायक बनाता है।

इसके अलावा Realme P4 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले भी फिट किया गया है और ये 4500nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे आउटडोर में स्क्रीन साफ-साफ दिखती है। Realme P4 5G जैसे फोन से Realme ब्रैंड ने बजट सेगमेंट में नया धमाल मचा दिया है।

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में Realme P4 5G

Realme P4 5G डिवाइस में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है और ये वेरियंट केवल 16,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑफर्स के बाद डिवाइस का इफेक्टिव प्राइस 14,999 रुपये दिखाया गया है, जो Realme P4 5G को और भी आकर्षक बनाता है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने वालों को 12,950 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। ये फोन इंजन ब्लू, फोर्ज रेड और स्टील ग्रे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, तो अपनी पसंद का चुनें और जल्दी बुक करें। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर वाली ये डिवाइस परफॉर्मेंस में भी कमाल करेगी।

ऐसे हैं Realme P4 5G के स्पेसिफिकेशंस

Realme P4 5G डिवाइस में 6.77 इंच का बड़ा 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर इसका हिस्सा है। डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP मेन और 8MP सेकेंडरी कैमरा वाला डुअल कैमरा सेटअप फिट किया गया है, जो शानदार फोटोज क्लिक करने में मदद करता है।

इसके अलावा सामने 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जो सेल्फी लवर्स के लिए परफेक्ट है। फोन में 7000mAh क्षमता वाली बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है, जो Realme P4 5G को लंबी बैटरी लाइफ वाला बनाती है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से ये फोन बजट में प्रीमियम फील देता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment