Samsung Galaxy Z Flip7 : अगर आप स्टाइलिश और बिल्कुल यूनिक स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 7 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है। ये फोन न सिर्फ दिखने में कूल है, बल्कि फीचर्स से भी भरपूर। 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत महज 1,09,999 रुपये है।
और अच्छी खबर ये है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली स्पेशल डील में आप इसे बंपर डिस्काउंट के साथ घर ला सकते हैं। 20 अक्टूबर तक ये Samsung Galaxy Z Flip 7 5G फोन 11,250 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है।
इस डिस्काउंट को पाने के लिए बस HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से नॉन-ईएमआई ट्रांजैक्शन करना होगा। ऊपर से 3,299 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। वैसे, अगर आपके पास पुराना फोन है, तो 56,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी जोड़ लें। लेकिन याद रखें, एक्सचेंज का डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की पॉलिसी पर डिपेंड करेगा। तो जल्दी चेक करें और ये Samsung Galaxy Z Flip 7 5G को अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर लें!
Samsung Galaxy Z Flip 7 5G के कमाल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Z Flip 7 5G को खरीदने का मन बना लिया है? तो चलिए इसके धांसू फीचर्स पर नजर डालते हैं। कंपनी ने इसमें 6.9 इंच का फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X मेन फोल्डेबल डिस्प्ले लगाया है, जो फोल्डिंग का मजा दोगुना कर देता है। इसके साथ ही 4.1 इंच का सुपर AMOLED आउटर डिस्प्ले भी मिलेगा, जो कवर स्क्रीन की तरह काम करता है।
दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं, यानी स्क्रॉलिंग स्मूथ और फास्ट। पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक है, जो धूप में भी क्लियर व्यू देगा। आउटर डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में 12GB रैम और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज है। प्रोसेसर के तौर पर पावरफुल Exynos 2500 चिपसेट फिट किया गया है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए रियर में दो कैमरे हैं – 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस। सेल्फी के शौकीनों को 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी 4,300mAh की है, जो पूरे दिन चलने का दम रखती है।
और हां, Samsung Galaxy Z Flip 7 5G के AI फीचर्स तो कमाल के हैं! ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, नोट असिस्ट, कॉल असिस्ट और लाइव ट्रांसलेशन जैसे टूल्स से काम आसान हो जाता है। कंपनी ने इसमें गूगल जेमिनी फीचर को इंटीग्रेट किया है, साथ ही गूगल का सर्कल टू सर्च भी ऐड किया है।









