Moto X70 Air : मोटोरोला ने स्मार्टफोन की दुनिया में फिर से हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना सबसे पतला फोन Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है, जो अब तक का सबसे पतला और स्टाइलिश मॉडल माना जा रहा है। इस Moto X70 Air की मोटाई महज 5.99mm है और वजन करीब 159 ग्राम ही है, लेकिन इसके अंदर 4,800mAh की दमदार बैटरी पैक की गई है।
ये डिजाइन और पावर का कमाल का कॉम्बिनेशन है। Moto X70 Air को चीन में 31 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि ग्लोबल मार्केट में ये Motorola Edge 70 के नाम से आएगा। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिप, 6.7 इंच का 120Hz pOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स हैं।
Moto X70 Air के फीचर्स
Moto X70 Air का पतलापन सिर्फ 5.99mm है और वजन लगभग 159 ग्राम ही रखा गया है, जिससे ये iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे फोन्स को सीधी चुनौती देता है। इसमें 6.7 इंच का pOLED पैनल है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220 × 2,712 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz का फायदा मिलता है। ये डिस्प्ले Pantone वैलिडेशन और SGS Eye Care प्रोटेक्शन से लैस है, जो आंखों को आराम देता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto X70 Air में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है, जो LPDDR5X RAM और UFS स्टोरेज ऑप्शन्स (256GB / 512GB) के साथ आता है। गर्मी कंट्रोल के लिए 3D वेपर चैंबर कूलिंग तकनीक यूज की गई है, ताकि गेमिंग या मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत न हो।
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा है, साथ में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा (सेल्फी के लिए) दिए गए हैं। मेन कैमरे में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) का फीचर होने की उम्मीद है, जो फोटोज को शार्प बनाएगा।
बैटरी के मामले में Moto X70 Air ने कमाल कर दिया है – इतने पतले बॉडी में 4,800mAh की बैटरी फिट की गई है। 68W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। सिक्योरिटी और टफनेस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से बचाव का मजबूत कवच है।
Motorola X70 Air के कलर और स्टोरेज वैरिएंट्स (लीक से खुलासा)
कीमत अभी बाहर नहीं आई है, लेकिन Moto X70 Air को 256GB और 512GB स्टोरेज वैरिएंट्स में लाया जाएगा। कलर ऑप्शन्स में Gadget Grey, Lily Pad और Bronze Green जैसे कूल शेड्स होंगे, जो स्टाइलिश लुक देंगे।









