---Advertisement---

Leica पार्टनरशिप के साथ धमाल मचाने आ रहा Xiaomi 17 Ultra, दिसंबर में होगा लॉन्च

---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra : शाओमी अपनी नई स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Xiaomi 17 Ultra है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कई सारी फीचर्स लीक हो गई हैं और इसकी सर्टिफिकेशन भी सामने आ गई है। Xiaomi 17 Ultra को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि ये फोन कैमरा लवर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

इस लीक में लॉन्च टाइमलाइन, कैमरा सेटअप और नई इमेजिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी जरूरी जानकारी मिली है। मॉडल नंबर 25128PNA1C और 2512BPNDAC चीन में नजर आए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी Xiaomi 17 Ultra को चीन में दिसंबर 2025 में लॉन्च कर सकती है और इस फोन के दो वैरिएंट भी पेश हो सकते हैं। ये वैरिएंट यूजर्स को अलग-अलग ऑप्शन्स देंगे, ताकि हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सके।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra में कंपनी या तो ट्रिपल या क्वाड रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 200MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। इसमें कंटीन्यूअस ऑप्टिकल जूम सिस्टम होगा, जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। इसके हाई-एंड मॉडल में तीन 50MP के सेंसर और एक 200MP सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Xiaomi 17 Ultra में नया पेरिस्कोप ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी भी होगा, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी काफी बेहतरीन हो जाएगी। ये फीचर्स Xiaomi 17 Ultra को प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स का फेवरेट बना देंगे।

Leica के साथ साझेदारी Xiaomi 17 Ultra की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। कंपनी की ओर से एक मॉड्यूलर मैग्नेटिक ऑप्टिकल सिस्टम भी ला सकती है, जैसा कि MWC 2025 में दिखाए गए प्रोटोटाइप में नजर आया था।

इस सिस्टम से एक एक्सटर्नल कैमरा मॉड्यूल को मैग्नेट से जोड़ने की सुविधा मिलेगी, जिसमें 100MP की Micro Four Thirds सेंसर और 35mm लेंस होगा। इसके जरिए Xiaomi 17 Ultra को प्रोफेशनल लेवल का कैमरा एक्सपीरियंस दिया जा सकता है, जो आम यूजर्स को भी स्टूडियो जैसा फील देगा।

दिसंबर में लॉन्च हो सकती है Xiaomi 17 Ultra

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में Xiaomi 17 Ultra दिसंबर 2025 में लॉन्च होगा और 2026 के दौरान ग्लोबल लॉन्च हो सकती है। इस फोन के दो ग्लोबल नंबर 25128PNA1C और 2512BPNDAC भी सामने आ गए हैं। Xiaomi 17 Ultra में सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, जो इसे और भी स्पेशल बना देगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment