Chhoriyan Chali Gaon : जी-टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में टीवी और बॉलीवुड की चमक-दमक वाली हसीनाएं गांव की सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं। चाहे बात गाय का गोबर साफ करने की हो या कुएं से पानी भरने की, ये हसीनाएं हर काम में हाथ आजमा रही हैं।
मध्य प्रदेश के एक गांव में 11 ग्लैमरस लड़कियां अपनी शहरी जिंदगी को अलविदा कहकर देसी ठाठ में ढल रही हैं। लेकिन हाल ही में शो में बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की तबीयत बिगड़ गई और वो खाना तक नहीं खा पाईं। आइए, जानते हैं पूरा माजरा क्या है!
हसीनाओं का गांव में बंटवारा
शो में इन 11 हसीनाओं को अलग-अलग घरों में बांट दिया गया है। शो के होस्ट रणविजय सिंह ने इन्हें दो या तीन के ग्रुप में बांटा है। कृष्णा श्रॉफ, सुमुखी सुरेश और समृद्धि मेहरा को एक ही घर में रखा गया है। यहां उन्हें गांव के सारे काम, जैसे खाना बनाना, घर की सफाई और बाकी देसी कामकाज, खुद करने पड़ रहे हैं। इस घर में रहने वाली एक आंटी इन तीनों को गाइड कर रही हैं और खाना भी वही बना रही हैं।
कृष्णा की तबीयत ने दिया धोखा
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि सबके होश उड़ गए। आंटी ने इन तीनों लड़कियों के लिए प्यार से भुजिया सेव बनाई। जब खाना परोसा गया, तो सुमुखी और समृद्धि ने बड़े चाव से खाया और आंटी की तारीफों के पुल बांधे। लेकिन कृष्णा ने खाना खाने से मना कर दिया। सुमुखी और समृद्धि ने कहा कि कृष्णा शायद ये नहीं खा पाएगी। ये सुनते ही आंटी की आंखें नम हो गईं। उन्हें लगा कि उनकी बनाई डिश में कोई कमी रह गई।
आंटी से मांगी माफी
आंटी को रोता देख कृष्णा का दिल पसीज गया। वो तुरंत उनके पास गईं, गले लगाया और माफी मांगी। कृष्णा ने बताया, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मेरा पेट खराब है, इसलिए मैं खाना नहीं खा पा रही। आपने जो बनाया, उसमें कोई कमी नहीं है। प्लीज, आप परेशान न हों।” कृष्णा ने ये भी कहा कि वो अपनी डाइट को लेकर बहुत सख्त हैं और अगर रूटीन टूटता है, तो उनका दिमाग खराब हो जाता है। कैमरे के सामने कृष्णा ने इमोशनल होकर कहा, “मुझे बहुत बुरा लगा कि मेरी वजह से आंटी रोने लगीं।”
शो में कौन-कौन है शामिल?
इस शो में कुल 11 हसीनाएं हिस्सा ले रही हैं। इनमें कृष्णा श्रॉफ के अलावा अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, डॉली जावेद, सुमुखी सुरेश, एरिका पैकर्ड, रेहा सुखेजा, रमीत संधू, समृद्धि और सुरभी मेहरा शामिल हैं। ये सभी अपने ग्लैमरस अंदाज को छोड़कर गांव की जिंदगी को अपनाने की कोशिश कर रही हैं।









