7 Seater SUV : अगर आप एक किफायती और बड़ी 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए गोल्डन चांस साबित हो सकता है। रेनो इंडिया ने अक्टूबर 2025 के लिए अपनी पॉपुलर फैमिली कार Renault Triber पर धांसू डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा कर दी है। ये ऑफर देखकर आपकी जेब खुश हो जाएगी।
रेनो ने जुलाई 2025 में Renault Triber फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। लेकिन कई डीलरशिप पर अभी भी पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट (MY2025) मॉडल्स का स्टॉक पड़ा हुआ है। कंपनी ने इन गाड़ियों की बिक्री को बूस्ट करने के लिए 1.08 लाख रुपये तक की छूट का ऐलान किया है।
इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट सब शामिल हैं। ये ऑफर पुराने स्टॉक को जल्दी क्लियर करने के लिए है, ताकि नए फेसलिफ्ट वेरिएंट्स की डिमांड को अच्छे से हैंडल किया जा सके।
नई फेसलिफ्ट Renault Triber पर भी कमाल के ऑफर
अगर आपका दिल नया मॉडल पर है, तो रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट पर भी कंपनी 73,000 रुपये तक का फेस्टिव डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस और स्पेशल फेस्टिव स्कीम्स का शानदार पैकेज है। कंपनी का प्लान है कि फेस्टिव सीजन में ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को लुभाया जाए। Renault Triber की ये डील परिवार वालों के लिए परफेक्ट है।
कीमत और इंजन की डिटेल्स
जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद Renault Triber फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है। कार में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 72hp पावर और 96Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन उपलब्ध हैं। यही इंजन रेनो की हिट कॉम्पैक्ट SUV Kiger में भी यूज होता है।
क्यों है Renault Triber फैमिलीज की फेवरेट?
रेनो ट्राइबर अपनी 7-सीटर कैपेसिटी, कूल डिजाइन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट की वजह से भारतीय परिवारों की टॉप चॉइस बनी हुई है। किफायती प्राइस और जबरदस्त फीचर्स का मिक्स इसे सेगमेंट की बेस्ट वैल्यू-फॉर-मनी कार बनाता है। इसमें अच्छा केबिन स्पेस, रियर एसी वेंट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्लेक्सिबल सीटिंग जैसे फीचर्स हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं।
फेस्टिव सीजन में Renault Triber खरीदने का बेस्ट टाइम
अक्टूबर 2025 का ये महीना रेनो ट्राइबर लवर्स के लिए सुपर एक्साइटिंग है। कंपनी के डिस्काउंट्स के साथ ये कार और भी बजट-फ्रेंडली हो गई है। अगर आप लिमिटेड बजट में 7-सीटर फैमिली कार ढूंढ रहे हैं, तो Renault Triber इस फेस्टिव सीजन में आपकी ड्रीम राइड साबित हो सकती है। जल्दी डीलर के पास पहुंचें, स्टॉक लिमिटेड है।









