---Advertisement---

Vegetable Handvo : अगर चाहिए टेस्टी और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट, ट्राई करें सब्जियों से बना हांडवो,

---Advertisement---

Vegetable Handvo : सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी तय करता है। ऐसे में अगर आप रोज़-रोज़ एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो क्यों न इस बार गुजराती डिश वेजिटेबल हांडवो ट्राई किया जाए।

दाल और ढेर सारी सब्ज़ियों से बना यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भी है। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को ये डिश ज़रूर पसंद आएगी।

वेजिटेबल हांडवो बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

  • उड़द दाल – 1 चम्मच
  • अरहर दाल – 1 चम्मच
  • मसूर दाल – 1 चम्मच
  • चना दाल – 1 चम्मच
  • पानी – 2 से 3 चम्मच
  • गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • पत्तागोभी (या मनपसंद सब्ज़ियां)
  • अदरक – ½ इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 2
  • जीरा – ½ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • दही – 2 चम्मच
  • तेल – 1 चम्मच
  • राई – ½ चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7
  • पनीर या टोफू (कद्दूकस किया हुआ)

बनाने की आसान रेसिपी

सबसे पहले सारी दालों को अच्छे से धोकर 4–5 घंटे के लिए भिगो दें।

अब अपनी पसंद की सब्ज़ियों (गाजर, लौकी, पत्तागोभी आदि) को कद्दूकस कर लें। चाहें तो शिमला मिर्च, बीन्स, ब्रोकली या फूलगोभी भी डाल सकते हैं।

भीगी हुई दाल का पानी निकालकर ग्राइंडर में डालें। इसमें अदरक और हरी मिर्च भी डालें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। चाहें तो थोड़ा लहसुन भी डाल सकते हैं।

इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें सब्ज़ियां, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।

अब इसमें दही और स्वादानुसार नमक मिलाएं। फिर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें।

एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं।

तड़के पर तैयार बैटर डालें और अच्छे से फैला दें।

पैन को ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं। जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं।

दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने पर इसे प्लेट में निकालें और टुकड़ों में काट लें।

गर्मागर्म वेजिटेबल हांडवो को हरी चटनी, दही या टोमैटो डिप के साथ परोसें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment