---Advertisement---

Jio Profit : जियो का मुनाफा 7,379 करोड़! 12.8% की बनाई शानदार बढ़त

---Advertisement---

Jio Profit : जियो ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कमाई का धमाल मचा दिया है। कंपनी का कुल लाभ (Jio Profit) 7,379 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 12.8 फीसदी ज्यादा है। जियो प्लेटफॉर्म्स का EBITDA भी 17.7 फीसदी सालाना बढ़कर 18,757 करोड़ रुपये हो गया।

इस तिमाही में जियो के ग्राहकों की संख्या 83 लाख बढ़ी और सितंबर 2025 तक कुल ग्राहक आधार 50 करोड़ 64 लाख से ज्यादा हो गया। ये भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजों में ये आंकड़े सामने आए हैं, जो Jio Profit की ताकत को बयां करते हैं।

ग्राहक आधार में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

जियो का ये 50 करोड़ का आंकड़ा छूना कोई छोटी बात नहीं है। जियोट्रू5G के ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी और 23 करोड़ 40 लाख को पार कर गई। कुल वायरलेस ट्रैफिक में 5G का शेयर अब करीब 50 फीसदी हो चुका है, जो Jio 5G की लोकप्रियता दिखाता है।

तिमाही में जियो नेटवर्क ने कुल 58.4 अरब जीबी डेटा ट्रैफिक हैंडल किया, जबकि वॉयस ट्रैफिक 1.5 ट्रिलियन मिनट का रिकॉर्ड बना। ये आंकड़े बताते हैं कि जियो कैसे हर घर तक डिजिटल दुनिया पहुंचा रहा है।

आकाश अंबानी का बड़ा बयान 

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 50 करोड़ ग्राहकों के इस मील के पत्थर पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “जियो ने अब तक 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं देकर उनके रोजमर्रा के जीवन में मदद की है। ये जियो की डीप-टेक पहलों के कारण संभव हुआ है, जिसने भारत में तकनीकी क्रांति को गति दी है और ये हमारे प्रधानमंत्री की ‘डिजिटल इंडिया मिशन (Digital India Mission)’ की रीढ़ बन चुका है।

जियो नए युग की तकनीकें लाता रहेगा और हर भारतीय नागरिक के जीवन को बेहतर बनाता रहेगा। जियो ने पूरी तरह से देश में विकसित यानी मेड इन इंडिया तकनीक को बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक लागू किया है और अब ये तकनीक दुनिया भर में ले जाने की तैयारी कर रहा है।” आकाश अंबानी के ये शब्द Jio Profit और Jio 5G की ग्रोथ को और मजबूत बनाते हैं।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी जियो आगे, एयरफाइबर ने तोड़ा रिकॉर्ड

कंपनी के मुताबिक, जियो की फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवा ने इस तिमाही में हर महीने 10 लाख नए घर जोड़े। अब जियो के साथ कुल 2 करोड़ 30 लाख परिसर जुड़ चुके हैं। जियो एयरफाइबर दुनिया में सबसे आगे बना हुआ है और इसका सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 95 लाख हो गया।

ये सब Jio Profit की मजबूत वजह है, जो डिजिटल इंडिया मिशन (Digital India Mission) को सपोर्ट करता है। जियो की ये ग्रोथ बताती है कि कंपनी न सिर्फ मोबाइल में, बल्कि होम ब्रॉडबैंड में भी लीडर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment