UPI Mutual Fund Redemption : अब (UPI) के जरिए (mutual funds) के पैसे को बिना ज्यादा झंझट के रिडीम किया जा सकेगा। आपको घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिनटेक प्लेटफॉर्म क्यूरी मनी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के साथ हाथ मिलाकर भारत में अपनी तरह का पहला इनवेस्टमेंट एक्सपीरियंस लॉन्च किया है।
ये (liquid mutual funds), तुरंत रिडेम्पशन और (UPI) पेमेंट को एक-दूसरे से जोड़ता है। इस इंटीग्रेशन से निवेशक बिना किसी लॉक-इन या पेनल्टी के, अपने पैसे तक फटाफट पहुंच बना सकेंगे और स्टेबल रिटर्न भी कमा सकेंगे।
(liquid mutual funds) स्टेबल और कम रिस्क वाले रिटर्न चाहने वालों के लिए फेवरेट ऑप्शन बन चुके हैं। (Debt mutual funds) की एक सब-कैटेगरी के तौर पर, ये ज्यादातर गवर्नमेंट बॉन्ड्स, ट्रेजरी बिल्स और दूसरे शॉर्ट-टर्म सिक्योरिटीज में पैसा लगाते हैं। ये ट्रेडिशनल सेविंग्स अकाउंट का सेफ अल्टरनेटिव हैं और शेयर बाजार की उथल-पुथल से कम प्रभावित होते हैं।
निकाल सकते हैं कितना पैसा
इन फंड्स की सबसे बड़ी खासियत है इंस्टेंट रिडेम्पशन, जो निवेशकों को अपने बैंक अकाउंट में सीधे तुरंत पैसा ट्रांसफर करने का मौका देती है। अभी के समय में, निवेशक इस सुविधा से अपनी इनवेस्टेड अमाउंट का 90 परसेंट तक रिडीम कर सकते हैं, लेकिन मैक्सिमम लिमिट 50,000 रुपये प्रति दिन है। इस पार्टनरशिप के साथ क्यूरी मनी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल AMC के (liquid funds) को (UPI)-बेस्ड इंस्टेंट रिडेम्पशन से इंटीग्रेट किया है, जिससे यूजर्स को एकदम आसान एक्सपीरियंस मिलेगा।
खत्म होगा अंतर
अब निवेशक अपने पैसे को (liquid mutual funds) में ग्रो करने दे सकते हैं और तुरंत (UPI) ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सेविंग और खर्च के बीच का गैप खत्म हो जाएगा। ये पार्टनरशिप भारत के डिजिटल फाइनेंस इकोसिस्टम में एक बड़ी जंप है, जो यूजर्स को शॉर्ट-टर्म फंड्स मैनेज करने का ज्यादा फ्लेक्सिबल तरीका देती है। ये (mutual funds) की ग्रोथ को कैश की लिक्विडिटी से जोड़ती है, जिससे (UPI) रिडेम्पशन और भी स्मूथ हो जाता है।









