War 2 Song : बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही इस फिल्म का गाना ‘आवन जावन’ पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
लेकिन इस बीच, ऋतिक के पिता और मशहूर डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राकेश रोशन ‘आवन जावन’ गाने पर डांस फ्लोर पर कमाल दिखा रहे हैं। आइए, जानते हैं कि इस वीडियो को देखकर फैंस और सेलेब्स का क्या रिएक्शन है!
राकेश रोशन का धांसू डांस, ऋतिक भी हैरान
राकेश रोशन ने ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन जावन’ पर एक डांस ग्रुप के साथ जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा, “बाप भी कुछ कम नहीं!” इस वीडियो को देखकर ऋतिक भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया। साथ ही लिखा, “अविश्वसनीय! पापा, ये तो अब तक का बेस्ट वीडियो है। आपने तो कमाल कर दिया!” राकेश रोशन का ये एनर्जेटिक डांस देखकर हर कोई हैरान है।
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
राकेश रोशन ने अपने इस वीडियो के साथ ‘वॉर 2’ की पूरी टीम को भी बधाई दी और लिखा, “तुम लोगों ने मुझे नाचने पर मजबूर कर दिया!” इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर तारीफ की। फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कमेंट किया, “बेस्ट!” वहीं, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिमी गरेवाल ने लिखा, “ओह गॉड! गुड्डू, तुमने तो कमाल कर दिया।
तुम तो ऋतिक से भी दो कदम आगे निकले!” इसके अलावा वरुण धवन ने भी कमेंट में लिखा, “सबसे बेस्ट!” सेलेब्स के इन कमेंट्स से साफ है कि राकेश रोशन का डांस हर किसी का दिल जीत रहा है।
फैंस बोले- ‘डैडी कूल!’
राकेश रोशन का ये वीडियो फैंस के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “वाह, राकेश जी, आपका स्वैग तो लाजवाब है!” दूसरे ने कहा, “एकदम परफेक्ट डांस मूव्स!” तीसरे फैन ने मजेदार अंदाज में लिखा, “डैडी कूल-कूल!” बता दें कि इससे पहले ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने भी ‘आवन जावन’ गाने पर डांस वीडियो शेयर किया था, जिसे ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस परिवार का ‘वॉर 2’ के लिए उत्साह देखकर फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं!









