Honor Robot Phone : चीनी स्मार्टफोन कंपनियां इनोवेशन के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं, और अब Honor ने एक ऐसा स्मार्टफोन टीज किया है, जो सबके होश उड़ा देगा! कंपनी ने अपने नए कॉन्सेप्ट डिवाइस का खुलासा किया है, जिसे ‘Honor Robot Phone’ नाम दिया गया है।
इस फोन का पॉप-अप कैमरा कोई साधारण कैमरा नहीं, बल्कि एक छोटा-सा रोबोटिक आर्म है, जो हाई-टेक रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस है। यह फोन भविष्य की तकनीक की एक झलक पेश करता है, जो स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचा सकता है।
क्या है Honor Robot Phone का खास अंदाज?
Honor Robot Phone का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि फोन के बैक पैनल से एक कैमरा मॉड्यूल बाहर निकलता है, जो एक रोबोटिक आर्म की तरह काम करता है। यह आर्म अपने आप मूव करती है और फोटो या वीडियो शूट करने के लिए सही पोजीशन में आ जाती है।
Honor ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जब पूरी इंडस्ट्री iPhone से तुलना में उलझी है, हमारा फोकस कुछ अनोखा और खास बनाने पर है।” यह कॉन्सेप्ट फोन न सिर्फ तकनीक का नमूना है, बल्कि Honor की इनोवेटिव सोच को भी दर्शाता है।
कैमरा जो है सबसे हटके
Honor Robot Phone का कैमरा इसे सबसे अलग बनाता है। यह कोई आम पॉप-अप कैमरा नहीं है, बल्कि एक रोबोटिक आर्म है, जो गिंबल की तरह काम करता है। यह कैमरा अपने आप घूम सकता है, सेटिंग्स के हिसाब से एडजस्ट हो सकता है और किसी व्यक्ति को फॉलो भी कर सकता है। चाहे आप व्लॉग बना रहे हों या सेल्फी ले रहे हों, यह रोबोटिक आर्म हर बार परफेक्ट शॉट लेने में मदद करता है।
मजेदार बात यह है कि शूटिंग के बाद यह रोबोटिक आर्म वापस फोन के रियर पैनल में समा जाता है और एक सामान्य कैमरे की तरह काम करता है। Honor Robot Phone का यह फीचर इसे स्मार्टफोन मार्केट में सबसे यूनीक बनाता है।
क्या Honor Robot Phone आएगा बाजार में?
Honor ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह Robot Phone मार्केट में आएगा या सिर्फ एक कॉन्सेप्ट डिवाइस के तौर पर रहेगा। टीजर से ऐसा लगता है कि कंपनी अपनी AI और रोबोटिक्स की ताकत दिखाना चाहती है।
Honor ने अगले पांच सालों में AI टेक्नोलॉजी में 10 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। ऐसे में भविष्य में Honor Robot Phone जैसे और भी इनोवेटिव डिवाइस देखने को मिल सकते हैं, जो AI फीचर्स पर फोकस करेंगे।









