---Advertisement---

Indonesia Boat Fire : इंडोनेशिया में नाव बनी जलता ताबूत, लोग कूदे जान बचाने, 300 लोगों से भरी नाव में लगी भीषण आग

---Advertisement---

Indonesia Boat Fire : इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी तट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। समुद्र के बीच एक नाव में अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 300 लोग सवार थे। इस घटना ने सभी यात्रियों में दहशत फैला दी। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, तो कुछ ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया।

यह नाव, जिसका नाम के एम बार्सिलोना था, दोपहर करीब 1:30 बजे आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी नाव को घेर लिया, और चारों तरफ धुआं और लपटें दिखने लगीं। कुछ यात्रियों ने इस डरावने मंजर को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया।

खबरों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 18 लोग घायल हुए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी के मरने की खबर नहीं आई है। नाव में कई बच्चे भी सवार थे, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया। जैसे ही घटना की सूचना मिली, इंडोनेशिया के बचाव दल तुरंत हरकत में आए और लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। अब तक दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि आग लगने के बाद यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे थे। आसपास मौजूद मछुआरों ने उनकी मदद की कोशिश की, लेकिन यात्रियों की भारी संख्या के कारण उनकी मदद सीमित रह गई।

फिर भी, कई लोग मछुआरों की छोटी नावों की मदद से किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे। बचाव कार्य अभी भी जारी है, और प्रशासन इस हादसे की जांच कर रहा है ताकि आग लगने की वजह का पता चल सके।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment