---Advertisement---

Smartphone Health : आपका स्मार्टफोन आपकी सेहत चुपचाप बिगाड़ रहा है? जानें पूरी सच्चाई

---Advertisement---

Smartphone Health : आजकल स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, हर पल हमारी उंगलियां फोन की स्क्रीन पर घूमती रहती हैं।

सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, गेम खेलना या वीडियो देखना अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि आदत बन चुकी है। यह आदत बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको अपनी गिरफ्त में ले चुकी है।

शुरुआत में यह सामान्य लगता है, लेकिन अगर समय रहते इस पर काबू न पाया जाए तो यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

आइए जानते हैं कि ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से कौन–कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों पर असर

लंबे समय तक स्मार्टफोन पकड़े रहने से गर्दन, कंधे, हाथ और अंगूठे पर दबाव बढ़ने लगता है।

यह स्थिति आगे चलकर Musculoskeletal Disorder में बदल सकती है, जिसमें लगातार दर्द और जकड़न महसूस होती है।

मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर

लगातार स्क्रीन पर बने रहने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता। इससे तनाव, चिंता (Anxiety), डिप्रेशन और नींद की समस्या हो सकती है।

रिसर्च यह भी बताती है कि स्मार्टफोन का ओवरयूज Sleep Disorder और बार–बार सिरदर्द का कारण बन सकता है।

आंखों की रोशनी पर खतरा

रात में कम रोशनी में फोन चलाना आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक है। लंबे समय तक ऐसा करने से आंखें कमजोर हो सकती हैं, धुंधला दिखने लगेगा और समय से पहले चश्मे की जरूरत पड़ सकती है।

स्मार्टफोन हमारी ज़रूरत तो है, लेकिन इसकी लत हमारे शरीर और मन दोनों के लिए खतरे की घंटी है।

बेहतर होगा कि फोन के इस्तेमाल पर कंट्रोल रखें, सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं और समय–समय पर आंखों व शरीर को आराम दें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment