---Advertisement---

Triumph Price Hike : ट्रॉयम्फ बाइकें हुई महंगी, रॉकेट 3 स्टॉर्म की कीमत में 1.58 लाख का उछाल

---Advertisement---

Triumph Price Hike : अगर आप ट्रायम्फ की शानदार बाइक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो जरा रुकिए! कंपनी ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। जी हां, GST में हुए बदलाव के बाद ट्रायम्फ ने अपनी लाइन-अप की कीमतों को अपडेट किया, जिससे कई मॉडल्स 1.58 लाख रुपये तक महंगे हो गए।

लेकिन अच्छी खबर ये है कि भारतीय बाजार में बनी 400cc वाली ट्रायम्फ बाइक्स जैसे स्कैम्बलर 400 एक्स (Scrambler 400 X) और थ्रक्सटन 400 (Thruxton 400) की कीमतें वैसी की वैसी ही रहेंगी। ऊपर से, ट्रायम्फ की हिट मॉडल्स स्पीड 400 (Speed 400) और स्पीड टी4 (Speed T4) की कीमतों में तो हाल ही में कटौती भी हुई थी।

बाकी ट्रायम्फ बाइक्स के पोर्टफोलियो में तो जबरदस्त उछाल आ गया है। चलिए, चार्ट के जरिए ट्रायम्फ बाइक्स की नई कीमतें चेक करते हैं।किस ट्रायम्फ बाइक की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी?महंगाई का सबसे बुरा असर ट्रायम्फ की फ्लैगशिप क्रूजर रॉकेट 3 स्टॉर्म जीटी (Rocket 3 Storm GT) पर पड़ा है। ये ट्रायम्फ बाइक अब 1.58 लाख रुपये महंगी हो चुकी है और इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 24.67 लाख रुपये हो गई है।

400cc मॉडल्स के बाद ट्रायम्फ की सबसे किफायती बाइक ट्राइडेंट 660 (Trident 660) की कीमत भी 50,000 रुपये तक बढ़ गई। वहीं, सबसे कम बढ़ोतरी डेटोना 660 (Daytona 660) मॉडल में हुई है – यहां सिर्फ 16,000 रुपये का इजाफा हुआ और अब ये ट्रायम्फ बाइक 9.88 लाख से शुरू हो रही है।ट्रायम्फ बाइक्स की पुरानी और नई कीमतों का फर्क देखिए:

मॉडल
पुरानी कीमत (₹)
नई कीमत (₹)
अंतर (₹)
Trident 660
8.49 – 8.64 लाख
8.99 – 9.14 लाख
50,000
Daytona 660
9.72 – 9.87 लाख
9.88 – 10.03 लाख
15,950
Speed Twin 900
9.09 – 9.59 लाख
9.71 – 10.21 लाख
62,000
Scrambler 900
9.59 – 10.39 लाख
10.25 – 11.05 लाख
66,000
Street Triple 765 R
10.17 – 10.47 लाख
10.86 – 11.16 लाख
69,660
Street Triple 765 RS
12.10 – 12.40 लाख
12.93 – 13.23 लाख
82,900
Bonneville T100
10.19 लाख
10.85 लाख
66,000
Bonneville T120 Black
11.09 – 11.59 लाख
11.85 – 12.35 लाख
76,000
Bonneville T120
11.09 – 11.89 लाख
11.85 – 12.65 लाख
76,000
Bonneville Bobber
12.05 – 12.85 लाख
12.87 – 13.67 लाख
82,000
Bonneville Speedmaster
12.05 – 12.85 लाख
12.87 – 13.67 लाख
82,000
Scrambler 1200 X
11.83 – 12.33 लाख
12.64 – 13.14 लाख
81,000
Speed Twin 1200
12.95 – 13.45 लाख
13.84 – 14.34 लाख
89,000
Speed Triple 1200 RS
20.39 लाख
21.76 लाख
1,36,900
Tiger 1200 Rally Explorer
21.89 – 22.29 लाख
22.29 – 22.69 लाख
40,010
Rocket 3 Storm R
22.49 लाख
24.03 लाख
1,54,000
Rocket 3 Storm GT
23.09 लाख
24.67 लाख
1,58,000

कुछ ट्रायम्फ बाइक्स के अलग-अलग वैरिएंट्स में भी वैसी ही बढ़ोतरी देखने को मिली है। अभी ये साफ नहीं है कि ये ट्रायम्फ प्राइस हाइक पूरी तरह GST बदलाव की वजह से है या कंपनी ने खुद कुछ बोझ उठाया और बाकी को एडजस्ट किया।टाइगर 1200 रैली एक्सप्लोरर को मिली हल्की राहतट्रायम्फ इंडिया की सबसे महंगी एडवेंचर बाइक्स में शुमार टाइगर 1200 रैली एक्सप्लोरर (Tiger 1200 Rally Explorer) को तुलना में कम झटका लगा।

इस ट्रायम्फ बाइक की कीमत में सिर्फ 40,000 रुपये का इजाफा हुआ और अब ये 22.29 लाख रुपये में मिलेगी। टाइगर रेंज के बाकी मॉडल्स की ट्रायम्फ बाइक्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। तो, अगर आप ट्रायम्फ प्राइस हाइक से परेशान हैं, तो शायद ये मॉडल्स अभी भी वैल्यू फॉर मनी साबित हों।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment