---Advertisement---

Oppo Watch S चीन में लॉन्च, जानें नई स्मार्टवॉच के सभी फीचर्स

---Advertisement---

Oppo Watch S : चीन में गुरुवार को हुए अक्टूबर 2025 इवेंट में ओप्पो ने धमाकेदार लॉन्च किया है। कंपनी ने नई Oppo Watch S स्मार्टवॉच के साथ-साथ अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9, Oppo Find X9 Pro और टैबलेट Pad 5 को भी पेश किया। ये Oppo Watch S स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में कमाल की है, जो यूजर्स को फिटनेस और वेलनेस का पूरा कंट्रोल देगी।

Oppo Watch S में ढेर सारे हेल्थ फीचर्स पैक हैं, जो आपकी सेहत पर नजर रखने में माहिर हैं। इसमें ECG सेंसर है, जो हार्ट की धड़कन चेक करने में मदद करता है। साथ ही, 16 चैनल SpO2 सेंसर ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर करता है, जबकि 8 चैनल हार्ट सेंसर हार्ट रेट को ट्रैक करता रहता है।

ऊपर से, ये वॉच आपके हाथ के टेम्परेचर को भी माप लेती है, ताकि आप बीमारी आने से पहले ही अलर्ट हो सकें। डिजाइन की बात करें तो Oppo Watch S में सर्कुलर डायल है, जो टचस्क्रीन से लैस है। इसका डिस्प्ले 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।

Oppo Watch S वॉच की कीमत और उपलब्धता

अब बात कीमत की, जो बजट फ्रेंडली लग रही है। बेसिक Oppo Watch S की प्राइस CNY 1,299 (करीब 16,000 रुपये) है, जो रिदम सिल्वर और रेसिंग ब्लैक कलर में आएगी। अगर आप वाइब्रेट ग्रीन फील्ड कलर वेरिएंट पसंद करेंगे, तो CNY 1,499 (लगभग 18,500 रुपये) चुकाने पड़ेंगे। ये Oppo Watch S स्मार्टवॉच चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर 22 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगी। जल्द ही ये ग्लोबल मार्केट में भी आ सकती है, तो वेटिंग मोड ऑन रखें!

Oppo Watch S वॉच की स्पेसिफिकेशन

टेक्निकल डिटेल्स में Oppo Watch S 1.46 इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ आती है, जिसका रेजोल्यूशन 464×464 पिक्सल है और पिक्सल डेंसिटी 317ppi। ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जो आउटडोर यूज के लिए परफेक्ट है।

बॉडी स्टेनलेस स्टील की सर्कुलर डायल वाली है, दाईं तरफ क्राउन और नेविगेशन बटन के साथ। सॉफ्टवेयर ColorOS Watch 7.1 पर चलती है, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देती है। परफॉर्मेंस के लिए BES2800BP चिपसेट और 4GB eMMC मेमोरी मिलती है।

हेल्थ सेंसर की लिस्ट लंबी है – 8-चैनल ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, ECG सेंसर, 16-चैनल ऑप्टिकल प्लस ऑक्सिमीटर सेंसर और रिस्ट टेम्परेचर सेंसर सब कुछ Oppo Watch S में पैक है। नींद के दौरान ये खर्राटों का एनालिसिस करती है, स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप SpO2 लेवल, स्लीप ब्रीदिंग रेट मॉनिटरिंग और स्लीप क्वालिटी स्कोर देती है।

डेली लाइफ में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग और एक्टिविटी रिमाइंडर जैसे फीचर्स Oppo Watch S को आपका पर्सनल हेल्थ कोच बना देते हैं। कुल मिलाकर, ये स्मार्टवॉच हेल्थ और स्टाइल का कमाल का कॉम्बो है!

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment