Post Office Schemes : अगर आप ऐसा निवेश करना चाहते हैं, जिसमें न कोई जोखिम हो और न ही बाजार की चिंता, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme – POMIS) आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना उन लोगों के लिए खास है, जो सुरक्षित और नियमित आय की तलाश में हैं।
चूंकि यह भारत सरकार द्वारा संचालित योजना (Government Schemes) है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको मोटा रिटर्न भी मिलता है। आइए जानते हैं, कैसे यह स्कीम आपके लिए बन सकती है कमाई का शानदार जरिया।
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम
पोस्ट ऑफिस कई ऐसी जबरदस्त योजनाएं (Government Schemes) लेकर आता है, जो आम लोगों को सुरक्षित निवेश के साथ कमाई का मौका देती हैं। इनमें से पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) सबसे लोकप्रिय है। यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो बिना किसी टेंशन के हर महीने फिक्स्ड इनकम चाहते हैं। चाहे आप रिटायर्ड हों, गृहिणी हों या फिर अपने बच्चों के लिए निवेश की योजना बना रहे हों, यह स्कीम हर किसी के लिए फायदेमंद है।
क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक फिक्स्ड इनकम सेविंग स्कीम (Government Schemes) है। इसमें आप एकमुश्त राशि जमा करते हैं और बदले में हर महीने ब्याज के रूप में तय रकम पाते हैं। यह स्कीम खासकर रिटायर्ड लोगों, गृहिणियों और उन निवेशकों के लिए बेस्ट है, जो सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं। इसमें न तो बाजार के उतार-चढ़ाव का डर है और न ही पैसे डूबने की चिंता।
खाता खोलने के नियम और निवेश की सीमा
इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश शुरू करने के लिए आपको मोटी रकम की जरूरत नहीं। आप सिर्फ ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक निवेश की सीमा है, जबकि ज्वाइंट अकाउंट में आप ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं।
खास बात यह है कि 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है। यानी परिवार का कोई भी सदस्य इस स्कीम (POMIS) का फायदा उठा सकता है। इससे माता-पिता अपने बच्चों के लिए स्कूल फीस या छोटे-मोटे खर्चों के लिए स्थिर आय सुनिश्चित कर सकते हैं।
ब्याज दर और मासिक कमाई
फिलहाल, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) पर 7.4% की सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज हर महीने आपके खाते में जमा होता है, जिससे आपको नियमित मासिक आय मिलती रहती है। उदाहरण के लिए, अगर आप ₹15 लाख का ज्वाइंट अकाउंट खोलते हैं, तो आपको हर महीने करीब ₹9,250 की इनकम मिलेगी। वहीं, ₹9 लाख के सिंगल अकाउंट पर आपको हर महीने लगभग ₹5,550 मिलेंगे। यानी एक बार निवेश करने के बाद, बिना किसी जोखिम के आपकी मासिक कमाई पक्की।
मैच्योरिटी और लॉक-इन अवधि
इस स्कीम (POMIS) की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। पांच साल पूरे होने के बाद आप इसे नई ब्याज दर के साथ दोबारा रिन्यू कर सकते हैं। अगर किसी वजह से आपको समय से पहले पैसा निकालना पड़े, तो कुछ शर्तों के साथ प्री-मैच्योर विदड्रॉअल की सुविधा भी उपलब्ध है। यह लचीलापन इस स्कीम को और भी आकर्षक बनाता है।
किन लोगों के लिए है यह स्कीम?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) हर वर्ग के लिए फायदेमंद है। रिटायर्ड लोग इसे पेंशन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, तो गृहिणियां घर के छोटे-मोटे खर्चों के लिए नियमित आय पा सकती हैं। माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर खाता खोलकर स्कूल फीस या अन्य खर्चों के लिए स्थिर रकम सुनिश्चित कर सकते हैं। यह स्कीम (Government Schemes) उन लोगों के लिए भी बेस्ट है, जो जोखिम से बचते हुए सुरक्षित निवेश चाहते हैं।









