Diwali Flagship Deals : दीपावली के त्योहार से पहले अपने लिए नया फोन खरीदना है और आप फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते तो बेहतरीन डील्स का फायदा चुनिंदा डिवाइसेज पर मिल रहा है। हम बेस्ट फ्लैगशिप डील्स की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। अगर आप फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं, तो ये ऑफर्स आपके लिए परफेक्ट हैं, जहां हाई-एंड परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी पर कोई कटौती नहीं।
दिवाली पर बेस्ट फ्लैगशिप डील्स
पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहते हैं और परफॉर्मेंस या कैमरा आउटपुट से समझौता नहीं करना चाहते तो फ्लैगशिप फोन का चुनाव करना समझदारी भरा फैसला होगा। हम आपके लिए इस दिवाली ऐसी फ्लैगशिप डील्स लेकर आए हैं, जिनमें से आपके लिए चुनाव आसान हो जाएगा। ये फ्लैगशिप फोन न सिर्फ पावरफुल हैं, बल्कि दिवाली सेल में डिस्काउंट्स के साथ आ रहे हैं, जो आपके वॉलेट को राहत देंगे।
iPhone 17 Pro
ग्राहकों के लिए iPhone 17 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये रखी गई है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ भुगतान करने की स्थिति में 5000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। iPhone 17 Pro में ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स के अलावा नया डिजाइन मिलता है, जो इसे फ्लैगशिप फोन की कैटेगरी में टॉप पर रखता है। अगर आप iPhone 17 Pro जैसा प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो ये डील मिस न करें।
OnePlus 13
OnePlus 13 को वनप्लस का फ्लैगशिप डिवाइस कहा जा सकता है, जो ग्राहकों को 61,985 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑर्डर करने का मौका दे रहा है। इस फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के अलावा धाकड़ कैमरा सेटअप मिलता है। OnePlus 13 पर बैंक ऑफर्स के साथ बढ़िया डील्स दी गई हैं, जो इसे दिवाली के लिए बेस्ट फ्लैगशिप डील बनाती हैं। फ्लैगशिप फोन की तलाश में OnePlus 13 एक स्मार्ट चॉइस है।
Vivo X200 Pro
बेहतरीन कैमरा फोन की तलाश है तो Vivo X200 Pro आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे 94,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 11,000 रुपये तक छूट मिल रही है। Vivo X200 Pro में बैक पैनल पर 200MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। फ्लैगशिप फोन में कैमरा प्रायोरिटी रखने वालों के लिए Vivo X200 Pro आइडियल है।
Realme GT 7 Pro
गेमिंग के लिए नया फोन चाहिए तो Realme GT 7 Pro का चुनाव बिना ज्यादा सोचे किया जा सकता है। इस डिवाइस में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के अलावा फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा सेटअप मिलता है। Realme GT 7 Pro को 69,999 रुपये के ओरिजनल प्राइस के बजाय 44,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फ्लैगशिप फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कमाल करता है, खासकर दिवाली डील्स के दौरान।
Samsung Galaxy Z Fold 6
फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं तो Samsung Galaxy Z Fold 6 साउथ कोरियन कंपनी का सबसे एडवांस्ड डिवाइस है। इसकी कीमत वैसे तो 1,64,999 रुपये है लेकिन सेल के दौरान 1,04,850 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और बैंक ऑफर्स अलग से मिल रहे हैं। Samsung Galaxy Z Fold 6 फ्लैगशिप फोन की तरह इनोवेटिव है, जो फोल्डेबल टेक को नया आयाम देता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
सैमसंग का सबसे पावरफुल फोन Samsung Galaxy S25 Ultra ग्राहकों को 1,29,999 रुपये कीमत के बजाय Flipkart पर केवल 1,03,969 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है। Samsung Galaxy S25 Ultra जैसा फ्लैगशिप फोन अगर कम कीमत में मिले, तो दिवाली का तोहफा खुद को देना बनता है।









