Realme GT 8 : रियलमी मार्केट में अपनी नई GT सीरीज- GT 8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस नई सीरीज में दो फोन- Realme GT 8 और GT 8 Pro आएंगे। कंपनी इन डिवाइसेज को 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब तक इन डिवाइसेज की कुछ डीटेल्स को कन्फर्म किया है।
इसी बीच टिपस्टर बाल्ड पांडा ने वीबो पोस्ट में इन दोनों डिवाइसेज के और डीटेल्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। तो आइए जानते हैं कि टिपस्टर ने Realme GT 8 और GT 8 Pro के बारे में क्या जानकारी दी हैं।
इन फीचर्स के साथ आएंगे Realme GT 8 और GT 8 Pro (लीक के अनुसार)
लीक के अनुसार कंपनी Realme GT 8 और GT 8 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देने वाली है। फोन में मिलने वाला यह डिस्प्ले 2K रेजॉलूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए Realme GT 8 में कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिलेगा।
GT 8 Pro की बात करें, तो फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलेगा। इसके अलावा फोन में कंपनी एक 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर भी देने वाली है। GT 8 Pro में कंपनी स्वैप करने वाला कैमरा डेको भी देने वाली है।
यह फीचर Realme GT 8 में मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। डिवाइसेज के फ्रंट कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दोनों फोन 7000mAh की बैटरी से लैस होंगे। Realme GT 8 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। GT 8 Pro की बात करें, तो इसमें आपको 120 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। कंपनी के ये नए फोन 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएंगे।
प्रोसेसर के तौर पर बेस वेरिएंट में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट और प्रो वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देने वाली है। दोनों फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करने वाले रियलमी के पहले डिवाइस हो सकते हैं। कंपनी इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- वाइट, ब्लू और ग्रीन में लॉन्च करेगी।









