Samsung Galaxy S26 : अगर आप Samsung Galaxy S26 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके मूड को खराब कर सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही हैं कि Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च में देरी हो सकती है। कंपनी अपने अपकमिंग Galaxy S26 फ्लैगशिप फोन्स के डेवलपमेंट और डिजाइन में मुश्किलों से जूझ रही है।
इसका मतलब, लॉन्च करीब दो महीने पीछे खिसक सकता है। आमतौर पर जनवरी में आने वाली ये सीरीज अब अगले साल मार्च तक आ सकती है। ये बातें जर्मन मैगजीन Techmaniacs ने शेयर की हैं, जहां Samsung Galaxy S26 के प्रीमियम मॉडल्स की ताजा अपडेट्स का जिक्र है।
Galaxy S26 Ultra तो रेडी, लेकिन बेस Galaxy S26 में अभी भी हिचक
रिपोर्ट कह रही है कि Galaxy S26 Ultra ने अपना डेवलपमेंट फेज खत्म कर लिया है और प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी है। लेकिन बेस Galaxy S26 अभी भी शेड्यूल से पीछे है, जो इस Galaxy S26 सीरीज की देरी का बड़ा कारण बन सकता है। हां, ऑफिशियल लॉन्च में थोड़ा इंतजार तो होगा, लेकिन Galaxy S26 Ultra को एक जबरदस्त अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में ये Galaxy S26 Ultra मॉडल कमाल करने वाला लग रहा है।
Galaxy S26 Ultra के धांसू स्पेसिफिकेशन्स, जो दिल जीत लेंगे
Galaxy S26 Ultra में कथित तौर पर 10-बिट डिस्प्ले होगा, जो एक अरब कलर्स को सपोर्ट करेगा। ये Galaxy S25 Ultra की 8-बिट स्क्रीन से काफी बड़ा जंप है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट और 12GB रैम मिलेगी। बैटरी 5000mAh की ही रहेगी, लेकिन चार्जिंग स्पीड को 60W तक बढ़ा दिया गया है।
इससे Galaxy S26 Ultra करीब 30 मिनट में 80% चार्ज हो जाएगा। वहीं, स्टैंडर्ड Galaxy S26 में Exynos 2600 चिपसेट लगने की उम्मीद है। Samsung Semiconductor इसे अपने क्लाइंट्स को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल कर रही है, खासकर हाल की गिरावट के बाद। Galaxy S26 का डिजाइन अभी
फाइनल नहीं हुआ, लेकिन उम्मीद है कि ये एक स्लीक और रिफाइंड लुक के साथ आएगा।
Galaxy S26 Edge मॉडल को कैंसल करने की अफवाहों के बीच, Samsung का 2025 लाइनअप Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra वेरिएंट्स पर फोकस कर सकता है। तो, Galaxy S26 सीरीज का ये इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है, लेकिन फीचर्स देखकर लगता है कि वेट वर्थ होगा।









