---Advertisement---

iPhone Air की दीवानगी! 5 मिनट में खत्म हुआ स्टॉक, यूजर्स बोले – ‘वेट वर्थ इट’

---Advertisement---

iPhone Air : iPhone Air ने तहलका मचा दिया है। यूजर्स को यह फोन खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि ऐपल का यह सबसे थिन iPhone शुक्रवार को चीन में लॉन्च होने के बाद कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट (sold out) हो गया। iPhone Air की प्री-सेल चीन में सुबह 9 बजे शुरू हो गई थी।

यह मॉडल केवल ई-सिम सपोर्ट करता है और चीन में इसे ज्यादातर देशों में लॉन्च होने के एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद लॉन्च किया गया है। ऐपल की चीनी वेबसाइट, JD.com और Tmall जैसे लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्री-ऑर्डर रात 8 बजे शुरू हो गए थे और रात 8:05 बजे तक सभी उपलब्ध यूनिट सेल हो चुके थे। iPhone Air की यह तेज रफ्तार देखकर लगता है कि फैंस का इंतजार अब और न बर्दाश्त हो रहा था।

फिजिकल ऐपल स्टोर्स पर भी लंबी लाइनें, शिपिंग में देरी

बीजिंग, शंघाई और तियानजिन जैसे बड़े शहरों में फिजिकल ऐपल स्टोर्स पर भी लंबी लाइन देखने को मिली। iPhone Air के लिए लोगों की दीवानगी ऐसी थी कि सुबह से ही स्टोर्स के बाहर भीड़ जमा हो गई। ऑनलाइन ऑर्डर की शिपिंग में पहले ही एक से दो हफ्ते की देरी हो चुकी है। ऐनालिस्टिस का अनुमान है कि पहली लहर के दौरान लाखों यूनिट्स बिक गई होंगी।

हालांकि ऐपल ने फिलहाल आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। लेकिन iPhone Air की यह डिमांड देखकर साफ है कि A18 चिप वाला यह स्लिम फोन मार्केट में तूफान ला रहा है।

सीईओ टिम कुक की चीन यात्रा ने बढ़ाई iPhone Air की हाइप

यह सफल लॉन्च ऐपल के सीईओ टिम कुक की चीन की रणनीतिक यात्रा के बाद हुआ। अपनी यात्रा के दौरान कुक ने उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग और वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ से मुलाकात की और व्यापारिक संबंधों, ऐपल की विकास योजनाओं और स्थानीय साझेदारों के साथ सहयोग पर चर्चा की।

कुक ने डिवलपर्स, सप्लायर्स और विश्वविद्यालयों का भी दौरा किया, जिनमें सिंघुआ यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट स्कूल भी शामिल थे, जहां उन्होंने पर्यावरण नेतृत्व कार्यक्रमों के समर्थन के लिए दान की घोषणा की।

उनकी इस यात्रा को चीनी सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया, जिससे लॉन्च से पहले ही iPhone Air को लेकर हलचल मच गई थी। बताते चलें कि iPhone Air के इस सबसे स्लिम फोन की थिकनेस मात्र 5.1mm है। कंपनी का यह सबसे स्लिम फोन A18 चिप से लैस है, जो iPhone Air को और भी स्पेशल बनाता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment