---Advertisement---

Urban Company : भारत से चार देशों तक फैली अर्बन कंपनी, 1.3 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़े

---Advertisement---

भारत के स्टार्टअप जगत में Urban Company (जो पहले UrbanClap के नाम से मशहूर थी) ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी के 1,900 करोड़ रुपये के IPO (Initial Public Offering) को निवेशकों ने इतना पसंद किया कि यह 103 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हो गया।

15 सितंबर, 2025 को शेयर आवंटन पूरा हुआ और 17 सितंबर को NSE और BSE पर इसकी शानदार लिस्टिंग देखने को मिली। जहां शेयर की कीमत 103 रुपये तय की गई थी, वहीं NSE पर यह 162.25 रुपये और BSE पर 161 रुपये पर खुला। यानी, निवेशकों को करीब 57% का शानदार प्रीमियम मिला।

यह कामयाबी बताती है कि लोग Urban Company (IPO) पर कितना भरोसा जता रहे हैं। इस IPO में 4.58 करोड़ नए शेयर और 13.86 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) शेयर शामिल थे। कंपनी ने बताया कि इस IPO (Initial Public Offering) के जरिए उन्हें 472.24 करोड़ रुपये की नई पूंजी मिली है।

तीन दोस्तों का सपना 

Urban Company की कहानी तीन दोस्तों—अभिराज सिंह बहल (CEO), वरुण खेतान (COO) और राघव चंद्रा (CTPO)—की मेहनत और जुनून की मिसाल है। इन तीनों ने मिलकर जो सपना देखा, उसे हकीकत में बदल दिया। लेकिन, इस कामयाबी का रास्ता आसान नहीं था।

अभिराज और वरुण ने IIT कानपुर से पढ़ाई की। अभिराज ने IIM अहमदाबाद से MBA किया और BCG में काम किया, जबकि वरुण अमेरिका में Qualcomm जैसी बड़ी कंपनी में काम कर चुके थे। दोनों ने कई स्टार्टअप्स शुरू किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर, राघव ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की और “Buggi” नाम की कैब सर्विस शुरू की, जो फ्लॉप रही। लेकिन इन तीनों ने हिम्मत नहीं हारी और 2014 में Urban Company (UrbanClap) की नींव रखी।

यूनिकॉर्न बनने का शानदार सफर

Urban Company की शुरुआत 2014 में गुरुग्राम से हुई थी। अप्रैल 2015 में कंपनी को 12 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग मिली, जिसने उनके हौसले को और बुलंद किया। जनवरी 2016 में कंपनी ने घरेलू सेवाओं की कंपनी HandyHome का अधिग्रहण किया। फिर नवंबर 2018 में 375 करोड़ रुपये की सीरीज डी फंडिंग जुटाई। इसके बाद Urban Company ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अप्रैल 2021 में कंपनी को 7,500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन के साथ यूनिकॉर्न का दर्जा मिला। आज इसका वैल्यूएशन करीब 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

देश-दुनिया में छाया Urban Company

आज Urban Company सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। यह चार देशों और 59 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के साथ 48,000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स जुड़े हैं, और अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा ग्राहक इनकी सेवाओं का फायदा उठा चुके हैं। Urban Company की सबसे पॉपुलर सर्विसेज में प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, पेंटिंग, मसाज, स्किन और हेयर केयर, और इंसेक्ट्स कंट्रोल शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment