Samsung Galaxy Buds 3 Pro : सैमसंग फैन्स के लिए खुशखबरी! अगर आप शानदार साउंड क्वालिटी वाले ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो अमेजन पर आपके लिए एक जबरदस्त डील इंतजार कर रही है। सैमसंग का पॉपुलर Samsung Galaxy Buds 3 Pro भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस फ्लैगशिप ईयरबड्स को आप 12 हजार रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। तो चलिए, इस धांसू डील के बारे में सबकुछ डिटेल में जानते हैं!
Samsung Galaxy Buds 3 Pro पर बंपर डिस्काउंट
अमेजन पर Samsung Galaxy Buds 3 Pro की कीमत अभी 17,999 रुपये है। बता दें कि इसे 10 जुलाई 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत 19,999 रुपये थी। लोकप्रियता बढ़ने के बाद इसकी कीमत 21,000 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन अब ये ईयरबड्स 17,999 रुपये में लिस्टेड हैं।
और रुकिए, खास ऑफर के तहत सभी कार्ड्स पर 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 11,999 रुपये रह जाती है। इतनी कम कीमत में ये Samsung Galaxy Buds 3 Pro वाकई पैसा वसूल डील है, जो सैमसंग फैन्स को जरूर पसंद आएगी!
Samsung Galaxy Buds 3 Pro के शानदार फीचर्स
Samsung Galaxy Buds 3 Pro 20,000 रुपये से कम कीमत में सैमसंग के टॉप TWS ईयरबड्स में सबसे बेस्ट है। ये एक ऑल-राउंडर ईयरबड्स है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए परफेक्ट है। इसका नया इन-ईयर डिजाइन, एलईडी लाइटिंग और जेस्चर कंट्रोल इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।
सैमसंग ने डिजाइन को और बेहतर करने के लिए 3D ईयर डेटा एनालिसिस और सिमुलेशन का इस्तेमाल किया है, जिससे ये पहनने में बेहद आरामदायक है। साथ ही, सॉफ्ट ईयरबड्स टिप्स शानदार लिस्निंग एक्सपीरियंस देते हैं।
ये ईयरबड्स स्टूडियो-क्वालिटी साउंड देते हैं और 24-बिट/96kHz सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें टू-वे स्पीकर्स और डुअल एम्प हैं, जो साउंड को क्रिस्प और क्लियर बनाते हैं। IP57 रेटिंग की वजह से ये स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए भी शानदार है। केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ 37 घंटे तक चलती है।
इसका एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और एडाप्टिव नॉइज कंट्रोल इस प्राइस रेंज में बेस्ट हैं। Samsung Galaxy Buds 3 Pro Galaxy AI से लैस है, जो इसे और भी स्मार्ट बनाता है।









