---Advertisement---

Aadhaar Card Deactivate : 2 करोड़ से ज़्यादा आधार कार्ड हुए डिएक्टिवेट! धोखेबाजों की अब खैर नहीं

---Advertisement---

Aadhaar Card Deactivate : देश के हर नागरिक की डिजिटल पहचान आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान हुआ है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने पारदर्शिता और डेटा की सटीकता बनाए रखने के लिए 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबरों को निष्क्रिय (deactivate) कर दिया है।

जी हां, ये वो आधार कार्ड थे जो मर चुके लोगों के नाम पर अभी तक एक्टिव थे। UIDAI का यह ‘सफाई अभियान’ पूरे देश में चलाया जा रहा है ताकि आधार डेटाबेस हमेशा सही और सुरक्षित रहे।

आखिर मरे हुए लोगों का आधार कार्ड डिएक्टिवेट क्यों किया जा रहा है?

आप सोच रहे होंगे कि भला मृत व्यक्ति का आधार कार्ड (Aadhaar Card) बंद करने से क्या फायदा? इसका सबसे बड़ा कारण है धोखाधड़ी रोकना। UIDAI का कहना है कि अगर मृत लोगों के आधार नंबर एक्टिव रहते हैं तो कोई धोखेबाज उनकी पहचान चुराकर गलत काम कर सकता है। मिसाल के तौर पर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना, बैंक अकाउंट खोलना या फिर identity fraud करना। इसीलिए UIDAI ने साफ कहा है कि मृत व्यक्ति का आधार नंबर कभी भी दोबारा किसी और को जारी नहीं किया जाएगा।

धोखेबाजों को लगा बड़ा झटका

दरअसल, कई बार देखा गया है कि मरे हुए लोगों के नाम पर राशन कार्ड, पेंशन या दूसरी सरकारी सुविधाएं चलती रहती हैं। ऐसे में पैसा गलत हाथों में चला जाता है। अब UIDAI ने इस गोरखधंधे पर पूरी तरह लगाम लगा दी है। ये 2 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड (Aadhaar Card) डिएक्टिवेट करके सरकार ने साफ कर दिया है कि अब identity fraud का खेल नहीं चलेगा।

कई सरकारी विभागों ने मिलाया हाथ

इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए UIDAI ने कई बड़े विभागों से डेटा लिया है। मृतकों की जानकारी मुख्य रूप से Registrar General of India (RGI), सभी राज्यों के रजिस्ट्रार ऑफिस, Public Distribution System (PDS), National Social Assistance Program (NSAP) जैसे स्रोतों से ली गई है। अब तो वित्तीय संस्थाओं के साथ भी टाई-अप होने वाला है ताकि और तेजी से मृतकों का आधार कार्ड (Aadhaar Card) डिएक्टिवेट हो सके।

आप भी कर सकते हैं अपने परिजन का आधार डिएक्टिवेट

सबसे अच्छी बात ये है कि अब आम आदमी भी इसमें मदद कर सकता है। इस साल की शुरुआत में myAadhaar Portal पर “परिवार के सदस्य की मृत्यु की रिपोर्टिंग” नाम की नई सुविधा शुरू की गई है। अभी ये 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है जो Civil Registration System (CRS) से जुड़े हैं। बाकी राज्यों को भी जल्द जोड़ा जाएगा।

अगर आपके परिवार में किसी का देहांत हो गया है तो आप खुद myAadhaar Portal पर जाकर उनकी मौत की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए अपना आधार वेरीफाई करना होगा, फिर मृत व्यक्ति का आधार नंबर, Death Registration Number और कुछ बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी। UIDAI आपकी रिपोर्ट चेक करेगा और आधार कार्ड (Aadhaar Card) तुरंत डिएक्टिवेट कर देगा।

UIDAI ने सभी आधार धारकों से अपील की है कि जैसे ही डेथ सर्टिफिकेट मिले, फौरन myAadhaar Portal पर रिपोर्ट करें। इससे न सिर्फ डेटाबेस साफ रहेगा बल्कि धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश भी नहीं बचेगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment